Jokes in Hindi: स्टूडेंट-टीचर के मजेदार 12 चुटकुले, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
Jokes in Hindi: जिंदगी में हंसी-मजाक रुकना नहीं चाहिए। ये हल्की-फुल्की बातें रिश्तों को बचाकर रखती हैं और इंसान को जिंदादिल बनाती है। अपने इस हंसने के अंदाज को बेफिजूल ना जाने दें। इन मजेदार जोक्स को पढ़कर और भी ज्यादा हंसे-खिलखिलाएं और अपनी टेंशन को दूर भगाएं।

फनी जोक्स स्ट्रेस बस्टर हैं। जिन्हें पढ़ने के बाद आपके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल आना तो तय है। ये बिना लॉजिक वाली नॉनसेंस बातें आपके दिल और दिमाग दोनों को लाइटर मोड पर ले जाती है। तो संडे के दिन को हल्का-फुल्का बनाना चाहते हैं तो पढ़ें ये मजेदार से जोक्स और दिनभर फूटेगा हंसी का गुब्बारा।
Funny Jokes In Hindi
1- लड़का: चलते चलते यूंही रुक जाता हूं मैं
बेठे-बेथे यूंही खो जाता हूं मैं
क्या ये ही प्यार है. . .???
लड़की: नहीं ये कमज़ोरी हाई
सुभा शाम ग्लूकोज पिया करो।
2- पति: सम्मोहन क्या है?
पत्नी: किसी को अपने वश में
कर के हमसे मन चाहा काम
करवाना.
पति: अरे नहीं इसे तो शादी
कहते हैं।
3- लड़की: आज मेरे पापा ने मुझे
तुम्हारे साथ बाइक पर जाते हुए देखा..
BF: फ़िर ?
लड़की: फिर क्या,
मुझसे बस के पैसे वापस ले लीजिये..!!
4- नज़र मिले तो उसे "इज़हार" कहते हैं,
रात को नींद ना आए, तो उसे "प्यार" कहते हैं,
और जो इन चक्करों में ना पड़े,
उसी को "समझदार" कहते हैं।
5- टीचर: बताओ तुम्हार होमवर्क कहां है…
पप्पू: मैडम फेसबुक पर चेक करिए,
मैंने स्क्रीनशॉट अपलोड कर दिए हैं और आपको टैग भी कर दिया है।
6- एक मास्टर जी ने छात्र से पूछा –
मास्टर जी: गजल और भाषण में क्या अंतर है ?
छात्र: पराई औरत का हर शब्द गजल है
औरअपनी बीबी का हर शब्द भाषण !!
7- टीचर: संजू, बताओ “इतिहास” किसे कहते हैं?
संजू: सर, जब पुराने जमाने के लोग कांड करके मर जाते थे
और हमें अब उन्हें याद करना पड़ता है, उसी को इतिहास कहते हैं।
टीचर: चुप कर! गधे कहीं के।
8- टीचर: कौन सी जाति के लोग अच्छे नागरिक होते हैं ?
छात्र: बनिए !
टीचर: वो कैसे ?
छात्र: क्योंकि सर हर जगह लिखा होता है
देश के अच्छे नागरिक “बनिए “।
9- टीचर: पप्पू, चलो अब मुझे वॉटर का फॉर्मूला बताओ…
पप्पू: HIJKLMNO
टीचर: गधे! ये क्या बकवास है…
पप्पू: आपने ही तो वॉटर का फॉर्मूला H to O बताया था।
10- मास्टर जी: सबसे ज्यादा नशा किसमें होता है?
छात्र: किताब में
मास्टर जी: कैसे?
छात्र: क्योंकि किताब खोलते ही नींद आ जाती है।
11- टीटू: सर, लोग हिंदी या इंग्लिश में ही क्यों बोलते हैं। मैथ्स में क्यों नहीं?
टीचर: ज्यादा 3 -5 मत करो , 9 -2 -11 हो जाओ ,
नहीं तो 5 -7 खींच कर दूंगा तो 6 के 36 नजर आएंगे
और 32 के 32 दांत बाहर निकल आएंगे।
टीटू: बस सर…समझ गया, हिंदी इंग्लिश ही ठीक है ,मैथ्स की भाषा तो बड़ी खौफनाक है।
12- टीचर: क्या बात है आज तुम पहली बार क्लास में बात कर रही हो ?
हमेशा तुम नजरें झुका कर मेरी बातें बड़े ध्यान से सुनती थी !
आज तुम्हें क्या हो गया है ?
पिंकी: सर जी ,आज मेरा नेट पैक ख़त्म हो गया है !!
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


