लालबागचा राजा के दर्शन कैसे करें? जानें आरती का समय और ऑनलाइन बुकिंग डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लालबागचा राजा के दर्शन करना चाहते हैं, तो यहां पर पूजा-आरती और दर्शन का सही समय जान लीजिए। ऑफलाइन या ऑनलाइन टिकट बुकिंग का प्रॉसेस भी आपको बताने जा रहे हैं।

Lalbaugcha Raja darshan live
लालबागचा राजा के दर्शन करने हैं? जानें आरती का समय, ऑनलाइन बुकिंग की डिटेल्स

गणेश चतुर्थी 2026 की शुरुआत 14 सितंबर से हो रही है। मुंबई में इस मौके पर बड़ी संख्या में गणपति पंडाल सजाए जाते हैं और लालबागचा राजा के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस साल भी भक्तों के बीच लालबागचा राजा के दर्शन को लेकर खास उत्साह है। गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ होगा। आज से लालबागचा राजा के दर्शन भक्तों को मिलेंगे। चलिए आपको दर्शन और आरती का समय और अन्य जानकारी देते हैं।

लालबागचा राजा का मनमोहक लुक

मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के 2026 के फर्स्ट लुक ने गणेश भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 11 सितंबर की शाम बप्पा की पहली झलक सामने आई, जिसमें लालबागचा राजा बेहद भव्य और आकर्षक स्वरूप में नजर आए। इस साल बप्पा पारंपरिक मरून धोती में विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। पूरा स्वरूप बेहद दिव्य और राजसी दिखाई दे रहा है। उनके दरबार को भव्य प्रवेश द्वार, सुनहरे रंग की सजावट और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया है। पंडाल के मुख्य प्रवेश पर भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों और विशाल शिवलिंग की झलक भी देखने को मिलती है।

कब से शुरू होंगे लालबागचा राजा के दर्शन?

लालबागचा राजा के सामान्य दर्शन 14 सितंबर से सुबह 5 बजे से शुरू हो चुके हैं और मुख दर्शन-चरण स्पर्श दर्शन के लिए कतारें आमतौर पर सुबह 6 बजे से लगना शुरू होती हैं और दिनभर लगी रहेंगी। भीड़ और व्यवस्था को देखते हुए समय में बदलाव भी हो सकता है।

पूजा का समय कब होगा

लालबागचा राजा की पूजा का समय दिन में में तीन बार होगा, जिसमें सुबह की पूजा 6 बजे से 7 बजे तक होगी। दोपहर की पूजा 1 बजे से 2 बजे तक और शाम की पूजा 7 से 8 बजे तक की जाएगी। इसमें पूजा के साथ आरती भी होगी और गणेश जी के दर्शन कर सकेंगे।

क्या टिकट भी लगेगा?

सामान्य मुख दर्शन और चरण स्पर्श दर्शन के लिए कोई भी टिकट नहीं लगेगा। सामान्य तरह से आप लाइन में रहकर दर्शन पा सकते हैं लेकिन वीआईपी दर्शन के लिए टिकट लगता है। हालांकि, अभी टिकट की कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन इसे बुक करने का तरीका आप यहां जान लीजिए।

-लालबागचा राजा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें।

-ऑनलाइन बुकिंग सेक्शन में जाकर दर्शन टिकट का विकल्प चुनें। दर्शन का प्रकार, तारीख और मौजूद टाइम स्लॉट चुनें।

-मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और आईडी प्रूफ की जानकारी भरें। अपने अनुसार पेमेंट मोड चुनें।

-बुकिंग पूरी होने के बाद टिकट मोबाइल नंबर या ईमेल पर आ जाएगा और दर्शन के समय अपने साथ टिकट की प्रिंट कॉपी रखें।

घर से करें लालबागचा राजा के दर्शन

अगर आप मुंबई नहीं जा पा रहे हैं, तो घर बैठे भी लालबागचा राजा के दर्शन किए जा सकते हैं। आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दर्शन और आरती का लाइव प्रसारण किया जाता है। इसमें 24x7 आप दर्शन पा सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़लालबागचा राजा के दर्शन करने हैं? जानें आरती का समय, ऑनलाइन बुकिंग की डिटेल्स