क्या आप भी वाशिंग मशीन में धोते हैं अपने महंगे जूते? जानें क्या होते हैं नुकसान
Reasons to avoid washing shoes in machine machine: अगर आप भी समय और मेहनत बचाने के लिए अपने महंगे जूते वाशिंग मशीन में धोते हैं तो आपको ये नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं वाशिंग मशीन में जूते धोने से होते हैं क्या नुकसान।
माना जाता है कि जूते आपके व्यक्तित्व से जुड़े कई राज खोलते हैं। मनोवैज्ञानिकों का तो यह भी कहना है कि जूते का नंबर देखकर व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार के बारे में आसानी से बहुत कुछ बताया जा सकता है। उदाहरण के लिए आप स्वभाव से आत्मविश्वासी हैं या लापरवाह, करियर-ओरिएंटेड हैं या फिर बहुत अधिक महत्वाकांक्षी, यह सभी राज आपके फुटवियर खोल देते हैं। यही वजह है कि अपनी पर्सनालिटी को निखारने के लिए ज्यादातर लोग हमेशा साफ-सुथरे धुले हुए जूते पहनना पसंद करते हैं। जिन्हें वो कभी हाथ से धोते हैं तो कभी समय बचाने के लिए मशीन में डाल देते हैं। अगर आप भी समय और मेहनत बचाने के लिए अपने महंगे जूते वाशिंग मशीन में धोते हैं तो आपको ये नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं वाशिंग मशीन में जूते धोने से होते हैं क्या नुकसान।
वाशिंग मशीन में जूते धोने के नुकसान
बिगड़ सकता है जूतों का शेप
जूतों को वाशिंग मशीन में धोने से उनकी बनावट और मेटेरियल पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा मशीन की रफ टॉम्बलिंग की वजह से होता है। चमड़े के जूतों को मशीन में धोने से उनका रंग फीका पड़ने के साथ उनका लचीलापन भी खत्म हो जाता है। इसके अलावा चमड़ा सूख सकता है, फट सकता है और अपना आकार तक खो सकता है।
सोल पर बुरा असर
वाशिंग मशीन में जूते धोने से कई बार जूतों के सोल मशीन के ड्रम में चलने से भी खराब हो सकते हैं। जूते की इनर सोल का कुशन खराब होने के साथ सोल की फिटिंग ढीली हो सकती है और जूते की एड़ी टूट सकती है।
मशीन हो सकती है खराब
कई बार गंदे जूते मशीन में धोने से जूतों के अंदर की मिट्टी और धूल वाशिंग मशीन के पाइप में जाकर मशीन के पाइप को ब्लॉक कर सकती है। जिसकी वजह से मशीन जल्दी खराब होने के चांस बढ़ सकते हैं।
वॉशिंग मशीन में जूते धोते समय अपनाएं ये टिप्स
जिद्दी दाग कर लें साफ
जूतों को वॉशिंग मशीन में डालने से पहले जिद्दी दागों को साफ करने के लिए सिरका का यूज कर लें। ऐसा करने से जूते ज्यादा समय तक मशीन में नहीं चलाने पड़ेंगे, जिससे उनके फटने का चांस कम हो जाएगा।
नेट बैग का यूज
जूते और लेस को नेट बैग में बांधकर ही मशीन में धोने के लिए डालें। इससे जूते मशीन में टकराकर खराब नहीं होंगे और उनके फंसने के चांस भी कम हो जाएंगे।
जेंडल मोड
वॉशिंग मशीन में जूते धोते समय हमेशा जेंडल मोड को ही सेलेक्ट करें। इस टिप को फॉलो करने से जूते ना तो खराब होते हैं और ना ही वॉशिंग मशीन को नुकसान होता है।
चमड़े के जूते मशीन में ना धोएं
चमड़े के जूतों को वॉशिंग मशीन में धोने से बचें। चमड़ा पानी सोख लेता है और फिर उसे सूखने के लिए गर्मी की जरूरत होती है, जिससे आपके जूते खराब हो सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।