AC सर्विस के नाम पर टेक्नीशियन ने बताई गैस लीक, हकीकत जानने के लिए ऐसे करें टेस्ट
Easy Tips To Check AC Gas Leakage : कई बार छोटी सी धूल या सर्विस की कमी को भी 'गैस लीकेज' बताकर मोटा बिल थमा दिया जाता है। अपनी मेहनत की कमाई लुटाने से पहले, क्यों न आप खुद 5 मिनट निकालकर गैस लीक का पता लगाने के लिए ये 5 देसी टेस्ट कर लिए जाएं।

होली के त्योहार के बाद घरों में पंखे और एसी चलने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में लोग गर्मी बढ़ने से पहले ही कमरे को ठंडा रखने के लिए एसी की सर्विस करवाना बेहतर समझते हैं। हालांकि कई बार एसी की सर्विस करने घर आए टेक्नीशियन, एसी की कूलिंग कम होने के पीछे एसी की गैस लीक होने को वजह बताते हैं। अचानक 3-4 हजार का खर्चा आने पर घर का बजट बिगड़ना तो तय होता ही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्या वाकई हर बार कूलिंग कम होने का मतलब गैस लीक ही होता है? कई बार छोटी सी धूल या सर्विस की कमी को भी 'गैस लीकेज' बताकर मोटा बिल थमा दिया जाता है। अपनी मेहनत की कमाई लुटाने से पहले, क्यों न आप खुद 5 मिनट निकालकर गैस लीक का पता लगाने के लिए ये 5 देसी टेस्ट कर लिए जाएं।
एसी की गैस लीक का पता लगाने के लिए करें ये 5 टेस्ट
1. इंडोर यूनिट से पानी टपकना (Ice Formation)
अगर आपके AC के इंडोर यूनिट (कमरे के अंदर वाला हिस्सा) से पानी की बूंदें नीचे गिर रही हैं या फिल्टर के पीछे बर्फ जमी दिख रही है, तो यह गैस कम होने का सबसे बड़ा संकेत है। ऐसा तब होता है, जब एसी में गैस कम होती है, जिसकी वजह से कूलिंग कॉइल्स का तापमान जरूरत से ज्यादा गिर जाता है, जिससे हवा की नमी वहां बर्फ बन जाती है और बाद में पानी बनकर टपकती है।
2. पाइप पर जमी सफेद बर्फ (The Ice Test)
आउटडोर यूनिट (जो छत या बालकनी में होता है) के पास दो कॉपर पाइप होते हैं—एक पतला और एक मोटा। अगर पतले वाले पाइप पर सफेद बर्फ जमी हुई है, तो समझ लीजिए गैस लीक हो रही है। अगर पाइप सूखा है और छूने पर बिल्कुल भी ठंडा नहीं लग रहा, तो गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
3. साबुन के झाग का टेस्ट (The Soap Bubble Test)
एसी की गैस का पता लगाने का यह सबसे पुराना और पक्का तरीका है। इस टिप को फॉलो करने के लिए थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड या साबुन लेकर उससे गाढ़ा झाग बना लें। इस झाग को पाइप के जोड़ों (Joints) पर लगाएं। अगर वहां से बुलबुले (Bubbles) निकल रहे हैं, तो समझ लीजिए लीकेज वहीं पर है।
4. तेल के निशान (Oil Stains)
AC की गैस के साथ-साथ पाइपों के अंदर थोड़ा तेल भी घूमता है। आउटडोर यूनिट के पाइपों या जोड़ों के पास अगर आपको चिपचिपा तेल दिखाई दे या वहां धूल जमा होकर काला निशान बन गया हो, तो वह पक्का गैस लीक का संकेत है। गैस तो उड़ जाती है, लेकिन तेल पीछे छूट जाता है।
5. अजीब सी 'हिस-हिस' की आवाज (Hissing Sound)
अगर लीकेज बड़ा है, तो AC चालू करने पर आपको आउटडोर या इंडोर यूनिट के पास से सांप के फुफकारने जैसी हल्की 'हिस-हिस' (Hissing) की आवाज सुनाई देगी। इसका मतलब है कि प्रेशर के साथ गैस बाहर निकल रही है।
एक जरूरी सलाह
कई बार सिर्फ फिल्टर गंदे होने या आउटडोर यूनिट की सर्विस न होने की वजह से भी कूलिंग कम हो जाती है। इसलिए टेक्नीशियन को बुलाने से पहले एयर फिल्टर जरूर साफ कर लें। अगर फिल्टर साफ हैं और ऊपर दिए गए 5 संकेतों में से कोई भी मौजूद है, तभी एसी में गैस रिफिल करवाएं।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


