Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़kitchen hacks add one thing in soap to clean steel utensils everyday for effortless cleaning
स्टील के बर्तनों में चाहिए नई जैसी चमक तो साबुन में मिलाएं ये एक चीज

स्टील के बर्तनों में चाहिए नई जैसी चमक तो साबुन में मिलाएं ये एक चीज

संक्षेप:

Cleaning Hacks: रोजमर्रा घरों में इस्तेमाल होने वाले स्टील के बर्तन कई बार काफी गंदे दिखने लगते हैं। उन पर काले रंग की परत सी चढ़ जाती है। इस परत को हटाकर बर्तनों को नये जैसा चमकाना है तो बस रोज लिक्विड सोप में इस एक चीज को मिलाकर बर्तनों की सफाई करें। कम मेहनत में ही चमकेंगे सारे बर्तन।

Jan 07, 2026 12:49 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ज्यादातर घरों में रोजमर्रा के बर्तन स्टील के इस्तेमाल होते हैं। लेकिन पुराने होने के साथ ही इन बर्तनों की चमक खो जाती है। और स्टील के बर्तन फीके दिखने लगते हैं। खासतौर पर जब इन बर्तनों की ठीक से सफाई ना की जाए तो इनमे गंदगी जमा होने लगती है। रोजमर्रा के बर्तनों की सफाई अच्छे से हो इसके लिए आप बस इस ट्रिक को फॉलो करें। जिससे ना केवल स्टील के बर्तन चमकेंगे बल्कि स्टील के सिंक, नल और गंदे सरफेस की सफाई आसान हो जाएगी। तो मार्केट से अलग से महंगे क्लीनर को खरीदने की बजाय अपने सोप को एडवांस लेवल का बनाकर रोजमर्रा के बर्तनों के साथ ही सिंक को बिना मेहनत के आसानी से चमकाया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
लिक्विड सोप में नमक मिलाकर करें स्टील के बर्तनों की सफाई

लिक्विड सोप में मिलाएं नमक

रोजमर्रा की सफाई को ज्यादा इफेक्टिव और आसान बनाना है तो बस बर्तन धोने वाले लिक्विड सोप में एक चम्मच नमक मिला दें। नमक का खुरदुरापन स्टील के सरफेस को ज्यादा अच्छे तरीके से साफ करेगा। जिससे बर्तनों की सफाई आसान हो जाएगी। कैसे करें सफाई..

लिक्विड सोप को किसी कटोरी में निकाल लें। अब उसमे एक से दो चम्मच सफाई के अनुसार नमक डाल दें। बस इस घोल में ग्रीन स्क्रब पैड डुबोकर स्टील के बर्तन साफ करें।

कुकर, कड़ाही भी चमकेंगी

केवल स्टील के बर्तन ही नहीं बल्कि लिक्विड सोप में नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर अगर रगड़ा जाए तो एल्यूमिनियम के कुकर और कड़ाही भी चमक जाएंगे और सारा कालापन आसानी से साफ हो जाएगा।

स्टील के बर्तन को नया जैसा बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अगर स्टील के चम्मच और कटोरी की शाइन चली गई है तो उसे वापस से नया जैसा चमकाने के लिए इस टेक्निक को भी फॉलो किया जा सकता है।

बर्तनों को नया जैसा चमकाने के लिए किसी बड़े टब या बाल्टी में गर्म पानी भरें। उसमे दो से तीन चम्मच नमक डालें और साथ ही एल्यूमिनियम फॉइल के कुछ टुकड़े लपेटकर डाल दें। साथ में फीके पड़ चुके स्टील के चम्मच, कटोरी को डालकर एक से डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें। फिर पानी से निकालकर इसी नमक वाले पानी को एल्यूमिनियम फॉइल से रगड़ें और साफ पानी से धो लें। बर्तनों में नई जैसी चमक नजर आने लगेगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।