Jokes of the Day: पापा ने पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है तो मिला मजेदार जवाब, पढ़िए देसी जोक्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आपको हंसाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहद मजेदार जोक्स। इन जोक्स को पढ़कर हंसी रोक पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। पढ़िए स्टूडेंट-टीचर, बाप-बेटा और पति पत्नी के जोक्स।  

Hindi jokes 2026
Hindi jokes 2026

डेली की बिजी लाइफ में अगर आपके पास हंसने का भी समय नहीं है तो थोड़ा संमय निकालें और दोस्तों या परिवार के साथ मिलकर हंस। अब अचानक से अगर आप हंसने लगेंगे तो महफिल में बैठे लोग आपके ऊपर सवाल उठाएंगे। लेकिन अगर आप महफिल में कुछ बेहतरीन जोक्स पढ़कर हंसेगे तो हर कोई आपका साथ देगा। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार जोक्स, पढ़िए।

1) टीचर- बताओ, दुनिया गोल क्यों है?

स्टूडेंट- ताकि लोग कोनों में बैठकर गॉसिप न करें।

2) बीवी- मैं मोटी लग रही हूं?

पति- नहीं...

बीवी- सच बताओ!

पति- Wi-Fi कमजोर हो रहा है, बाद में बात करते हैं।

3) दोस्त- भाई, पढ़ाई कैसी चल रही है?

दोस्त- चल नहीं रही... घिसट रही है।

4) मम्मी- मोबाइल छोड़कर कुछ काम भी कर लिया करो।

बच्चा- कर रहा हूं...

मम्मी- क्या?

बच्चा- मोबाइल चार्ज।

5) पापा- इतना हंस क्यों रहे हो?

बेटा- अपनी किस्मत पर।

6) डॉक्टर- आराम की जरूरत है।

मरीज- ऑफिस वालों को भी समझा दीजिए।

7) दोस्त- तेरी गर्लफ्रेंड है?

पप्पू- नहीं।

दोस्त- फिर इतना मुस्कुरा क्यों रहा है?

पप्पू- EMI भी नहीं है।

8) टीचर- होमवर्क कहां है?

स्टूडेंट- सर, होम तो था… वर्क नहीं हो पाया।

9) मम्मी- सब्जी कैसी बनी?

पापा- इतनी अच्छी कि नमक ढूंढते-ढूंढते खत्म हो गई।

10) बेटा- पापा, मैं बड़ा होकर क्या बनूं?

पापा- पहले सुबह जल्दी उठने वाला इंसान बन।

11) दोस्त- जिम कब से जा रहा है?

चिंटू- कल से…

दोस्त- ये ‘कल’ कब आएगा?

चिंटू- वही तो इंतजार है।

12) बीवी- मेरी कौन-सी बात अच्छी लगती है?

पति- जब तुम कहती हो, ‘ठीक है, रहने दो।’

13) टीचर- सबसे तेज क्या दौड़ता है?

स्टूडेंट- महीने के आखिर में सैलरी।

14) मम्मी- बाहर मत जाना, धूप है।

चिंटू- ठीक है।

5 मिनट बाद छत पर सेल्फी।

15) दोस्त- तू इतना शांत क्यों है?

पिंटू- दिमाग अपडेट हो रहा है….2% पर अटका है।

16) पापा- बिजली का बिल इतना कैसे आया?

बेटा- पंखा तो बंद था...

पापा- फिर?

बेटा-AC खुला था।

17) टीचर- देर से क्यों आए?

स्टूडेंट- सर, सपना बहुत अच्छा चल रहा था।

18) दोस्त- तेरी याददाश्त कैसी है?

पिंटू-: क्या पूछा था?

19) मम्मी- खाना ठंडा हो जाएगा।

पिंटू- रील खत्म होने दो...

10 मिनट बाद- खाना और मम्मी-दोनों गर्म।

20) पापा- पैसे पेड़ पर नहीं उगते।

बेटा- इसलिए तो UPI बना है।

21) पापा- पढ़ाई कैसी चल रही है?

बेटा- Wi-Fi की तरह… कभी चलती है, कभी नहीं।

22) डॉक्टर- मिठाई कम खाइए।

मरीज- ठीक है, बड़ी मिठाई की जगह छोटी खाऊंगा।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पापा ने पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है तो मिला मजेदार जवाब, पढ़िए देसी जोक्स