पप्पू की बीवी को किताब क्यों दे गया भिखारी? मजेदार जोक्स पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी!
Jokes of The Day: ये फनी जोक्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। इन्हें पढ़िए और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए, ताकि उनके दिन की शुरुआत भी मजेदार हो।

लाइफ में सबसे जरूरी काम है खुद को खुश रखना, जिसे हम अक्सर भूल जाते हैं। कभी काम की जिम्मेदारियों के बीच, तो कभी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में ही दिन जानें कब बीत जाता है, पता ही नहीं चलता। अब बिजी लाइफ से समय निकालना थोड़ा सा तो मुश्किल है, लेकिन ठहाके लगाने के लिए इतना काफी है। यहां हम आपके लिए ऐसे मजेदार जोक्स का कलेक्शन ले कर आए हैं, जो आपके मूड को तुरंत बेहतर बना देंगे। ये फनी जोक्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। इन्हें पढ़िए और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए, ताकि उनके दिन की शुरुआत भी मजेदार हो।
1) मोजे हमेशा धो कर ही पहनिए,
कहीं ऐसा ना हो कि
कामयाबी आपके कदम चूमने आए
और वहीं मर जाए...
2) पुलिस - तुमने एक ही दुकान में लगातार तीन दिन चोरी की..
चोर - मैंने सिर्फ एक दिन अपनी बीवी के लिए सूट चोरी किया था..
बाकी दो दिन तो कलर बदलने गया था।
3) बीवी - कल जो भिखारी आया था, वो बहुत कमीना था..
पति - क्यों..क्या हुआ?
बीवी- कल मैंने उसे खाना दिया था और आज वो मुझे एक किताब दे कर गया..
पति- कौन सी किताब?
बीवी- 'खाना पकाना सीखें'
4) गधा- मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है!
कुत्ता- तुम भाग क्यों नहीं जाते?
गधा- खूबसूरत बेटी जब पढ़ाई नहीं करती तो मालिक कहता है "तेरी शादी इस गधे से कर दूंगा" बस इसी उम्मीद में टिका हूं...
5) पत्नी- ये कौन सा कानून है कि मैं तुम्हें खाना बना कर दूँ ?
पति- ये तो पूरी दुनिया का कानून है, कि कैदी को खाना सरकार ही देती है...
6) एक मक्खी की शादी एक मच्छर से हो गई
अगले दिन मक्खी बहुत रोई
मक्खी की बहन ने पूछा क्या हुआ
मक्खी बोली- मैंने रात में गुड नाइट चला दिया, तेरा जीजा मर गया..
7) टीचर- अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो?
पप्पू- ब्यूटीफुल रेड अंडरवियर
टीचर- क्या बकवास है, हिंदी में बताओ?
पप्पू- सुंदर लाल चड्ढा!
8) पत्नी- मुझे नई साड़ी चाहिए, अम्मा जान से मंगवा दो..
पति- गंवार औरत वो अम्मा जान नहीं, Amazon है!
9) पत्नी ने अपने पति से पूछा- आप मुझसे कब तक प्रेम करेंगे?
पति ने उसकी आँखों से आंसू की एक बूंद निकाल कर समुद्र के पानी में डाल दी..
और बोला - ये आंसू की बूंद जब तक तुम खोजकर नहीं निकालती, मैं तब तक तुमसे प्रेम करूंगा..
ये देखकर बेचारे समुद्र की आंखों में भी पानी आ गया..
और वो बोला - "कहाँ से सीखते हो रे तुम लोग..पत्नी को इतना चूना लगाना"?
10) पंखा चले तो हवा देता है
पंखा चले तो हवा देता है
इतने गौर से क्या पढ़ रहे हो..
पंखा चलेगा तो हवा ही देगा ना?
रसगुल्ले थोड़ी देगा...
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


