Jokes of the Day: टीचर ने बच्चों से पूछा दुनिया का सबसे मेहनती इंसान, मिला मजेदार जवाब, पढ़ें जोक्स और ठहाके लगाएं
जोक्स आपके मूड को पूरी तरह से बदलने में मददगार होते हैं। अगर आप स्ट्रेसफ्री रहना चाहते हैं तो दिन की शुरुआत अच्छे जोस्क पढ़कर करें। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहद मजेदार जोक्स।

अगर जोक बढ़िया और मजेदार होता है तो हंसी ठहाकेदार आना तय है। एक जोरदार हंसी आपने मूड को पूरी तरह से बदल सकती है। दिनभर की भागदौड़ भरी जिंदगी और थकान के बाद ऐसा होना वाकई सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ बेहद मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर हंसी रोक पाना बेस्ट है।
मजेदार जोक्स
1) टीचर- बताओ, दुनिया का सबसे मेहनती इंसान कौन है?
स्टूडेंट- मोबाइल का चार्जर... हर समय काम पर लगा रहता है।
2) पत्नी: सुनो, मैं कैसी लग रही हूं?
पति: दिल से बोलूं या जान बचाकर?
3) दोस्त- यार, मैं बहुत परेशान हूं।
दूसरा दोस्त- क्यों?
दोस्त- सुबह से मोबाइल ढूंढ रहा था... और उससे ही टॉर्च जलाकर ढूंढ रहा था!
4) टीचर- अगर तुम्हारे पास 10 आम हैं और 5 मुझे दे दो, तो तुम्हारे पास क्या बचेगा?
स्टूडेंट- मैडम... दुश्मनी
5) डॉक्टर- आपको आराम की जरूरत है।
मरीज- कोई दवा?
डॉक्टर- हां, ऑफिस के WhatsApp ग्रुप को एक हफ्ते के लिए म्यूट कर दीजिए।
6) पत्नी- सुनो, मेरी याददाश्त बहुत कमजोर हो गई है।
पति- कब से?
पत्नी- कब से क्या?
7) टीचर- बताओ, ऐसा कौन-सा काम है जो पूरी जिंदगी करने पर भी खत्म नहीं होता?
स्टूडेंट- मोबाइल की नोटिफिकेशन चेक करना।
8) पापा- बेटा, परीक्षा कैसी हुई?
बेटा- सवाल तो बहुत आसान थे।
पापा- फिर
बेटा- जवाब ही मुश्किल थे।
9) दोस्त- यार, तुम सुबह कितने बजे उठते हो?
दूसरा- जब मां तीसरी बार प्यार से नहीं, गुस्से से बुलाती हैं।
10) डॉक्टर- आपकी बीमारी का कारण तनाव है।
मरीज- फीस कितनी हुई?
डॉक्टर- 1000 रुपये।
मरीज: अब तनाव का दूसरा कारण भी मिल गया!
11) पत्नी- अगर मैं गायब हो जाऊं तो क्या करोगे?
पतिं पहले 2–3 जगह ढूंढूंगा...
पत्नी- फिर?
पति- फिर खुशी के मारे मिठाई बांट दूंगा!
12) टीचर- सबसे तेज क्या चलता है?
स्टूडेंट- छुट्टी की घंटी सुनते ही बच्चे!
13) मां- बेटा, पढ़ाई कर ली?
बेटा- हां मां, किताब खोलकर 20 मिनट तक उसे मोटिवेट करता रहा कि खुद ही दिमाग में आ जाए।
14) पत्नी- आपको मेरी कौन-सी आदत सबसे अच्छी लगती है?
पति- गुस्सा होने के बाद भी खाना बना देती हो।
पत्नी- वो खाना नहीं... बदला होता है!
15) दोस्त-भाई, प्यार और पढ़ाई में क्या फर्क है?
दूसरा दोस्त- पढ़ाई करके पास हो सकते हो... प्यार करके नहीं, वहां तो किस्मत भी चाहिए!
16) टीचर- ये बैग किसने फेंका?
स्टूडेंट- मैंने... अब मैं चलता हूं मैडम!
17) मां- बेटा, फोन छोड़कर थोड़ा बाहर घूम आया करो।
बेटा- ठीक है मां। (फोन लेकर बालकनी में चला गया)
18) दोस्त- तू इतना खुश क्यों है?
दूसरा दोस्त- आज बॉस ने कहा, ‘तुम्हारी जरूरत नहीं है।’
दोस्त- फिर?
दूसरा- बाद में पता चला, वो मीटिंग रूम की कुर्सी से बात कर रहे थे!


