Jokes of the Day: आपका दिन बना देंगे पप्पू के धमाकेदार जोक्स, हंसते-हंसते आ सकते हैं आंसू!
सुबह के समय चाहते हैं कि एक जोरदार हंसी से दिन की शुरुआत हो तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन जोक्स लेकर आए हैं। ये जोक्स मूड लाइट करने के लिए बेस्ट हैं। पढ़िए, मजेदार हिंदी चुटकुले।

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ से हर किसी को ब्रेक चाहिए, लेकिन काम के प्रेशर के बीच ब्रेक लेना हर किसी के लिए मुश्किल है। ऐसे में जोक्स पढ़कर आपको मदद मिल सकती है। क्योंकि जोक्स आपके मूड को लाइट कर कर सकते हैं और अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं तो माइंड को शांत करने के लिए ये बेस्ट हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहतरीन फनी जोक्स, जिन्हें पढ़कर हंसी रोक पाना मुश्किल है।
1) टीचर- पप्पू, बताओ 'I Love You' का आविष्कार किसने किया?
पप्पू- मैडम, जिसने भी किया हो, बाद में बहुत पछताया होगा!
2) टीचर- पप्पू, होमवर्क कहां है?
पप्पू- मैडम, जिस बैग में था, वो बैग ही घर पर रह गया।
टीचर- और तुम?
पप्पू- मैं जल्दी में सिर्फ़ खुद आ गया!
3) पप्पू- डॉक्टर साहब, मुझे सब लोग भूल जाते हैं।
डॉक्टर- ये कब से हो रहा है?
पप्पू- कौन-सी बात?
4) पप्पू इंटरव्यू में-
इंटरव्यूअर- आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या है?
पप्पू- मैं हार नहीं मानता।
इंटरव्यूअर- आपकी सबसे बड़ी कमजोरी?
पप्पू- जीत भी नहीं पाता!
5) टीचर- पप्पू, अगर तुम्हारे पास 10 आम हों और 5 मैं ले लूं, तो क्या बचेगा?
पप्पू- मैडम... झगड़ा!
6) पप्पू- पापा, मैं बड़ा होकर बहुत पैसा कमाऊंगा।
पापा- कैसे?
पप्पू- पहले आप उधार देना शुरू तो करो!
7) इंटरव्यूअर- पांच साल बाद खुद को कहां देखते हो?
पप्पू- आईने में।
8) दोस्त- पप्पू, तू हर बात पर हंसता क्यों है?
पप्पू- क्योंकि रोने से वाई-फाई तेज नहीं होता!
9) टीचर- पप्पू, बताओ 'Silent' में 'S' क्यों नहीं बोलते?
पप्पू- अगर बोल दिया तो फिर 'Silent' कहां रहा!
10) टीचर- पप्पू, बताओ चाँद पर पहला कदम किसने रखा?
पप्पू- दूसरे पैर ने!
11) मम्मी- पप्पू, दूध पी लिया?
पप्पू- हां।
मम्मी- गिलास खाली क्यों है
पप्पू- क्योंकि दूध पी लिया!
12) टीचर- अगर 2+2 = 4 है, तो 4+4 कितना होगा?
पप्पू- आसान सवाल मत पूछिए मैडम, थोड़ा मुश्किल दीजिए!
13) पापा- पप्पू, रिजल्ट कैसा आया?
पप्पू- पड़ोस वाले शर्मा जी के बेटे से अच्छा।
पापा- उसके कितने नंबर आए?
पप्पू- वो तो अभी नर्सरी में है!
14) टीचर- पप्पू, इतनी देर से स्कूल क्यों आए?
पप्पू- मैडम, बोर्ड पर लिखा था-'धीरे चलें, आगे स्कूल है।'
15) दोस्त- पप्पू, गर्लफ्रेंड है?
पप्पू- नहीं।
दोस्त- फिर इतना खुश क्यों रहता है?
16) डॉक्टर- पप्पू, दवा समय पर ली?
पप्पू- जी, अलार्म बजा, मैंने अलार्म बंद किया और फिर सो गया
17) पापा- पप्पू, पढ़ाई कैसी चल रही है?
पप्पू- पापा, चल तो रही है, बस मंजिल नहीं मिल रही
18) टीचर- पप्पू, अगर मैं तुम्हें 10 लड्डू दूं और 2 वापस ले लूं, तो कितने बचेंगे?
पप्पू- 10 ही रहेंगे।
टीचर- कैसे?
पप्पू- मैं वापस दूंगा ही नहीं!
19) मम्मी- पप्पू, कमरे की सफीई कर ली?
पप्पू- हां।
मम्मी- ये कपड़े बिस्तर पर क्यों पड़े हैं?
पप्पू- वो 'सजावट' है!
20) टीचर- पप्पू, बताओ दुनिया में सबसे मेहनती कौन होता है?
पप्पू- मोबाइल की बैटरी... दिन भर काम करती है, फिर भी सब कहते हैं ‘जल्दी खत्म हो गई!’


