Jokes of the Day: हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़ें दोस्ती वाले 15 मजेदार जोक्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जब आप खुश रहते हैं तो मन की उदासी दूर हो जाती है और जब आप खिलखिलाकर हंसेंगे तो आप फ्रेश महसूस करने लगेंगी। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन जोक्स। जिन्हें पढ़ने के बाद हंसी रोक नहीं पाएंगे।

Funny life jokes
मजेदार हिंदा जोक्स

जैसे रोजाना की लाइफ जीने के लिए खान-पानी जरूरी है। वैसे ही हंसने के लिए जोक्स जरूरी हैं। एक अच्छा जोक माहौल अच्छा बनाने के साथ आपके मूड को लाइट कर सकता है। कहते हैं कि हर दिन कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसना चाहिए। इस शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं दोस्ती वाले कुछ बेहतरीन जोक्स, जिन्हें पढ़कर हंसी आना तय है।

1) दोस्त- भाई, मैं बहुत परेशान हूं।

मैं- क्यों?

दोस्त- मोबाइल की बैटरी 1% है।

मैं- चार्जर लगा दे।

दोस्त- चार्जर दूसरे कमरे में है… इतनी मेहनत कौन करे।

2) टीचर- सच्चा दोस्त कौन होता है?

स्टूडेंट- जो परीक्षा में खुद कम लिखे, लेकिन हमें पूरी कॉपी दिखाए।

3) दोस्त- अगर मैं गायब हो जाऊं तो याद करोगे?

मैं- हां।

दोस्त- कितना?

मैं- पहले तेरे उधार के पैसे याद आएंगे।

4) दो दोस्त बातें कर रहे थे।

पहला- यार, मेरी याददाश्त बहुत कमजोर हो गई है।

दूसरा- कब से?

पहला- कब से क्या?

5) दोस्त- भाई, तू इतना चुप क्यों है?

मैं- सोच रहा हूँ।

दोस्त- क्या?

मैं- अगर मैं बता दूं, तो लोग मुझे जीनियस समझेंगे… इसलिए राज रहने दे!

6)दोस्ती का नियम

खुद की ट्रीट कभी मत देना।

दोस्त की ट्रीट कभी मत छोड़ना।

7) देसी दोस्त- भाई, 100 रुपये उधार दे।

मैं- कब लौटाएगा?

दोस्त- दोस्ती में हिसाब?

8) एक देसी दोस्त की पहचान:

तुम्हारे घर आएगा,

फ्रिज खोलेगा,

पानी पिएगा,

और जाते-जाते पूछेगा—

‘कुछ खाने को नहीं है क्या?’

9) दोस्त- भाई, तेरी बाइक चाहिए।

मैं- पेट्रोल नहीं है।

दोस्त- कोई बात नहीं, मैं घूमकर खाली टैंक ही वापस कर दूंगा!

10) देसी दोस्त का भरोसा:

‘बस 5 मिनट में पहुंच रहा हूं!’

और वो अभी तक नहाने भी नहीं गया होता।

11) दोस्त- भाई, तेरे पास चार्जर है?

मैं- हां।

दोस्त- अच्छा, अब ये मेरा चार्जर है… वापस मांगना मत।

12) देसी दोस्त का प्यार

सामने से बोलेगा,

‘मोटे!’

लेकिन अगर कोई और बोले, तो सबसे पहले वही लड़ने पहुंच जाएगा।

13) दोस्ती की असली परिभाषा:

जो बिना पूछे तुम्हारी प्लेट से समोसा उठा ले,

और फिर बोले—

'यार, दोस्ती में कैसा हिसाब!'

14) दोस्त- कहां बा?

दूसरा- घर पर।

पहला- बाहर निकल, जरूरी काम है।

दूसरा- क्या काम?

पहला- अकेले समोसा खाते हुए अच्छा नहीं लग रहा!

15) दोस्त- भाई, 50 रुपये दे दे।

मैं- किस लिए?

दोस्त- लौटाने के लिए नहीं... खर्च करने के लिए!

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़ें दोस्ती वाले 15 मजेदार जोक्स