Jokes of the Day: पति-पत्नी वाले 10 मजेदार चुटकुलों को पढ़कर रोक नहीं पाएंगे ठहाके, पढ़िए हंसी से लोटपोट करने वाले जोक्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक जोरदार ठहाके वाली हंसी आपके स्ट्रेस लेवल को कई गुना कम कर सकती है। अगर रोजाना की भागदौड़ में हंसना भूल चुके है तो यहां दिए पति पत्नी वाले जोक्स को एक बार पढ़ें।

Jokes of the Day: पति-पत्नी वाले 10 मजेदार चुटकुलों को पढ़कर रोक नहीं पाएंगे ठहाके, पढ़िए हंसी से लोटपोट करने वाले जोक्स

अगर रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप भी बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं और हंसना भूल गए हैं तो आपके लिए हम कुछ जोक्स लेकर आए हैं जो आपको यकीनन हंसा सकते हैं। ये जोक्स पति-पत्नी की नोकझोक से जुड़े हैं। इन जोक्स को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं या फिर स्टेटस पर भी लगा सकते हैं। पढ़िए, हंसी से लोटपोट करने वाले जोक्स-

1) पत्नी (गुस्से में): मैं इतनी देर से पूछ रही हूं कि चाय में चीनी कितनी डालूं, पर तुम जवाब ही नहीं दे रहे!

पति (डरते हुए): डार्लिंग, जितनी मीठी तुम हो, उतनी ही डाल दो।

पत्नी: अच्छा, ठीक है... फीकी ही बना देती हूं!

2) पत्नी: अजी सुनते हो, डॉक्टर ने मुझे वजन कम करने के लिए रोजाना बाहर घूमने जाने को कहा है। आप मुझे कहां ले जाएंगे?

पति: सीधे दूसरे कमरे में... वहां भी बहुत जगह है!

3) पति टीवी देखते हुए: ये महाभारत में संजय के पास कितनी कमाल की दिव्य दृष्टि थी, जो महल में बैठकर ही दूर चल रहे युद्ध को देख लेते थे।

पत्नी: इसमें कौन सी बड़ी बात है? मैं भी तो तुम्हारी जेब में रखे ₹100 के नोट को घर के बाहर से ही देख लेती हूं!

4) दोस्त: भाई, तेरी शादीशुदा जिंदगी कैसी चल रही है?

पति: बिल्कुल मेरे मोबाइल जैसी।

दोस्त: वो कैसे?

पति: जब देखो 'साइलेंट मोड' पर रहती है, और जरा सा छेड़ो तो 'वाइब्रेशन' शुरू हो जाता है!

5) पति: ये तुम हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हो, इससे क्या मेरी उम्र सच में बढ़ती है?

पत्नी: उम्र का तो पता नहीं, लेकिन मुझे साल में एक बार नया भारी साड़ी और गहने जरूर मिल जाते हैं!

6) पत्नी: अगर मैं खो गई, तो क्या तुम अखबार में विज्ञापन दोगे?

पति: हां, बिल्कुल दूंगा!

पत्नी: वाह! क्या लिखवाओगे?

पति: ‘जिस किसी को भी मिले... अपने पास ही रखे, वापस करने वाले को सख्त सजा दी जाएगी!’

7) पति: शादी के बाद इंसान की समझदारी दोगुनी हो जाती है।

पत्नी: अच्छा! वो कैसे?

पति: क्योंकि फिर उसे अपनी गलतियों के साथ-साथ अपनी पत्नी की गलतियां भी दिखने लगती हैं!

8) पति: वकील साहब, मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए, वो पिछले 6 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही।

वकील: एक बार फिर सोच लो भाई, ऐसी अच्छी पत्नी किस्मत से मिलती है!

9) पत्नी: जो लोग अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें मरने के बाद स्वर्ग में अप्सराएं मिलती हैं।

पति: और जो महिलाएं अच्छे कर्म करती हैं, उन्हें क्या मिलता है?

पत्नी: उन्हें हम जैसी ही समझदार पत्नियां मिलती हैं, ताकि वे सुधर सकें!

10) पत्नी: आज सुबह-सुबह बिल्ली ने हमारा सारा दूध पी लिया।

पति: तो तुमने उसे भगाया क्यों नहीं?

पत्नी: मैं कैसे भगाती? मैं तो खुद शीशे में अपनी खूबसूरती देख रही थी।

पति: हां, तो बिल्ली भी बेचारी डर के मारे दूध पीकर भाग गई होगी!

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।