Jokes of the Day: ननद-भाभी की खट्टी-मीठी नोक-झोंक वाले 10 धमाकेदार चुटकुले, हंसी से कर देंगे लोटपोट

Apr 13, 2026 06:26 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

ननद-भाभी का रिश्ता बेहद खास होता है, इसमें दोस्ती भी होती है और तकरार भी। सास के बाद ननद से ही बहू की खटपट रहती है, इसी नोक-झोंक वाली बातों को हम चुटकुलों के जरिए आपके लिए पेश कर रहे हैं। चलिए फिर आज का हंसी का डोज ले लीजिए।

Jokes of the Day: ननद-भाभी की खट्टी-मीठी नोक-झोंक वाले 10 धमाकेदार चुटकुले, हंसी से कर देंगे लोटपोट

ननद-भाभी का रिश्ता प्यार और तकरार भरा होता है, जिसमें थोड़ी नोक-झोंक हमेशा बनी रहती है। ससुराल में सास के बाद भाभी के साथ किसी की छनती है, तो वो है ननद। फिर चाहे ये रिश्ता प्यार से चले या फिर तकरार के साथ। अगर आपकी भाभी या ननद थोड़ी चटपटी है, तो उन्हें कुछ चुटकुले पढ़ाकर हंसा सकती हैं। वैसे तो ये आपकी हंसी का डोज भी है। घर और काम की सारी टेंशन को करें दूर और ये चुटकुले पढ़कर खुलकर हंसिए। यहां पढ़ें ननद-भाभी वाले 10 धमाकेदार जोक्स-

ननद-भाभी वाले 10 फनी जोक्स-

1-

ननद: भाभी, आप मुझे इतना काम क्यों करवाती हो?

भाभी: ताकि शादी के बाद शॉक न लगे।

2-

ननद: भाभी, आप हर बात में ताना क्यों मारती हो?

भाभी: ताकि तुम्हारी स्किन मोटी हो जाए। ससुराल में काम आएगा।

भाभी-ननद वाले फनी जोक्स

3-

ननद: भाभी, आप मम्मी के सामने इतनी सीधी क्यों बनती हो?

भाभी: बेटा, ये सालों की मेहनत है।

4-

ननद: भाभी, आप मुझे इतना काम क्यों करवाती हो?

भाभी: सासू मां की ट्रेनिंग है… मैं तो बस आगे बढ़ा रही हूं।

5-

ननद: भाभी, आप मुझसे इतनी नोक-झोंक क्यों करती हो?

भाभी: ताकि सासू मां को लगे घर में रौनक है।

6-

ननद: भाभी, आप मुझे काम सिखा रही हो या परेशान कर रही हो?

भाभी: दोनों… ताकि लाइफ में बैलेंस बना रहे।

7-

ननद: भाभी, आप मुझसे प्यार करती हो या नहीं?

भाभी: करती हूं..तभी तो तुम्हें 'फैमिली पैक' में झेल रही हूं।

8-

ननद: भाभी, आप इतनी लेट क्यों उठती हो?

भाभी: ताकि तुम्हें काम करने का मौका मिल सके।

9-

ननद: भैया, भाभी आपको कितना कंट्रोल करती हैं?

भैया: ऐसा कुछ नहीं है…

भाभी (दूर से): चाय पी ली क्या?

भैया: जी… अभी पीता हूं

ननद: समझ गई भैया..फुल कंट्रोल।

10-

ननद: भाभी, शादी के बाद भैया इतने शांत कैसे हो गए?

भाभी: सासू मां ने समझाया…

भैया: क्या समझाया?

भाभी: अब बोलने से पहले सोच लेना

ननद: और भैया ने सोचना ही बंद कर दिया।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।