Janmashtami Decoration Ideas 2026: कृष्ण जन्मोत्सव पर ऐसे सजाएं घर, देखें खूबसूरत आइडिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कृष्ण जन्मोत्सव के लिए अगर आप भी अपने घर को सुंदर तरीके से सजाना चाहते हैं तो यहां हम कुछ बेहतरीन आइडियाज लेकर आए हैं। इन आइडियाज को अपनाकर आप अपने घर को खूबसूरती से सजा सकती हैं। 

Beautiful ideas for decorating your home for Krishna Janmashtami
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर की सजावट करने के लिए खूबसूरत आइडियाज

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लोग बहुत उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर को सेलिब्रेट की जाएगी। इस खास मौके पर कृष्ण भक्त अपने घरों, मंदिरों को लाइटों और सुंदर सजावट से सजाते हैं। अगर आप भी कान्हा के जन्मोत्सव के लिए घर को सुंदर तरीके से सजाना चाहते हैं तो यहां देखिए कुछ बेहरीन आइडियाज।

1) कमरे का कॉर्नर सजाएं

अगर आपके घर में काफी जगह है तो आप एक रूम के कॉर्न को सुंदर तरीके से सजा सकते हैं। पूरे रूम की सेटिंग नहीं बदलनी तो एक कॉर्नर को खाली करें और फिर सबसे पहले बैकग्राउंड के लिए प्लेन कपड़ा या फिर कोई दुपट्टा लगाएं। इसके बाद फूलों की माना और तोरण लगाकर डेकोरेशन के सेंटर में कान्हा का झूला रखें। फिर जीन पर कोई प्लेन चादर या नया मैट बिछाएं। अब एक बड़ी थाली में 56 भोग सजाएं और फिर ताजे फूलों के साथ प्लेट को साइड से सजाएं। थाली की जगह आप छोटी-छोटी कटोरी में भी सामान डालकर रख सकते हैं। ताजे फूलों से झूले को सजाएं। आप सजावट में कुछ मोमबत्तियां भी लगा सकते हैं।

2) मंदिर के आसपास सजाएं

घर में बहुत ज्यादा जगह नहीं है तो आप मंदिर के आसपास में सजावट कर सकते हैं। इसके लिए मंदिर पर ताजे फूलों से तोरण बनाकर लगाएं। मंदिर के साइड में दिवार पर नकली रंगीन फूलों की माला लगाएं। झूला आप मंदिर से बाहर एक छोटे स्टूर पर लगाए और फिर इस स्टूल को भी माला से सजाएं। मंदिर के आसपास मटकी और लाइट भी लगा सकते हैं।

3) एंट्री गेट यां आंगन में बनाएं रंगोली

मंदिर के एंट्री गेट या फिर आंगन को रंगोली से सजा सकते हैं। एंट्री पर रंगों से बनी रंगोली काफी सुंदर दिखाई देती है। इसके सेंटर में आप मटकी रख सके हैं। मटकी को आकर्षित बनाने के लिए उसपर पेंट कर दें और फिर अंदर से बाहर की तरफ निकलती हुई रूई भी डालें। इससे देखने में ऐसा लगता है जैसे मटकी से माखन निकल रहा हो। आप रंगोली में मोर पंख रख सकते हैं या फिर इस डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।

4) सेल्फी पॉइंट बनाएं

घर पर फोटो क्लिक करने के लिए आप एक सेल्फी पॉइंट बना सकते हैं। इसके लिए बैकग्राउंड में ‘राधे-राधे’ लिखा हुआ बोर्ड लगाएं। या फिर अलग-अलग रंग के दुपट्टे को दीवार पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर इस जगह को मटकियों, मोर पंखों, बांसुरी और फूलों से सजाएं। आप हैपी जन्माष्टमी का टैग भी डेकोरेशन में लगा सकते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़कृष्ण जन्मोत्सव पर ऐसे सजाएं घर, देखें खूबसूरत आइडिया