Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर बच्चे बनेंगे राधा-कृष्ण, ये 5 ट्रेंडी लुक देख लोग कहेंगे- साक्षात भगवान दिख रहे हैं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Janmashtami 2026 Dress Ideas: जन्माष्टमी के खास दिन पर बच्चे राधा-कृष्णा का रूप लेते हैं और सजते हैं। अगर आप भी बच्चों को सजाने वाले हैं, तो ये ट्रेंडी लुक आइडिया देख लीजिए।

Janmashtami 2026 Dress Ideas for kids
जन्माष्टमी पर बच्चों को दें राधा-कृष्णा का लुक

जन्माष्टमी के खास दिन पर स्कूलों में कार्यक्रम होते हैं और आजकल लोग घर पर भी राधा-कृष्ण को सजाने लगे हैं। कृष्ण हो या राधा वाला रूप हर बच्चा इसमें साक्षात ईश्वर का रूप लगता है और प्यारा दिखता है। अगर आप भी अपने बेटे या बेटी को राधा-कृष्णा की तरह तैयार करने का प्लान कर रही हैं, तो कुछ ट्रेंडी आउटफिट आइडिया यहां देख सकते हैं। आप हूबहू न तैयार कर पाएं, तो मिलता-जुलता करें लेकिन इन लुक्स में बच्चे खूबसूरत दिखेंगे और हर कोई उनकी तारीफ करेगा। चलिए आपको राधा-कृष्णा के आउटफिट आइडिया दिखाते हैं।

1. राधा को दें ऐसा लुक

राधा को दें ऐसा लुक

राधा के लिए आप बेटी को सिंपल लहंगा और जूलरी से सजाकर प्यारा लुक दे सकती हैं। आप लहंगे के अलावा अपनी कोई साड़ी लपेटकर पहनाकर भी राधा लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके अलावा आजकल मार्केट में बनी बनाई बच्चों के लिए राधा वाली साड़ी आती हैं, जिन्हें आप पहनाकर बिटिया को सजा सकते हैं। चूड़ियां, बिंदी, बालों में फूल और माथा पट्टी पहनाकर सजावट करें।

2. लड्डू गोपाल वाला लुक

लड्डू गोपाल वाला लुक

बच्चा अगर ज्यादा छोटा है, तो उसे सफेद या पीले रंग की धोती वाला पैजामा पहनाएं। ऊपर गले में मोतियों की माला पहनाकर सजाएं। सिर पर मोरपंख और हाथ में बासुरी देकर सजावट करें। बच्चे की आंखों के किनारों पर काजल लगाएं और माथे पर टीका। सिर पर मुकुट पहनाकर लुक को पूरा करें।

3. नटखट माखन कोर कान्हा

नटखट माखन कोर कान्हा

अगर कान्हा जी का नटखट वाला लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो मुकुट, कमरबंद और नीचे धोती के साथ हल्की माला पहनाएं। साथ ही टीका बड़ा न लगाते हुए छोटा सा लगाएं और काजल लगाकर फेस लुक पूरा करें। बच्चे के पास मक्खन की मटकी रखकर तस्वीर खीचें।

4. सांवला-सलोना कृष्णा है

सांवला-सलोना कृष्णा है

अगर कृष्णा जी को शांत और मंद मुस्कान वाले रूप में देखना चाहती हैं, तो बेटे को सफेद धोती और दुपट्टे के साथ तैयार करें। मुकुट, कमरबंद, मोतियों की माला, मोरपंख, कजरारी आंखे और किनारों पर सफेद बिंदी रखते हुए कृष्ण जी को सजाएं। हाथों में बासुरी रखना न भूलें और हल्की मुस्कान के साथ बेटे की फोटो क्लिक करें।

5. क्यूट कान्हा जी

क्यूट कान्हा जी

बेटी को भी आप कान्हा जी के रूप में सजा सकती हैं। उसके बालों को जूड़ा बनाकर बांध लीजिए और उसमें मोर पंख फंसा दीजिए। पीली-लाल धीतो और मोतियों की माला पहनाकर ड्रेस रेडी करें। फिर आंखों में काजल, माथे पर टीका, कान में झुमके और हाथ में बासुरी देकर लुक को पूरा करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़जन्माष्टमी पर बच्चों को दें राधा-कृष्णा का लुक, ये 5 ट्रेंडी आइडिया हैं परफेक्ट