काम की बात: AC के साथ स्टेबलाइजर लगाना क्यों जरूरी होता है? क्या इससे ब्लास्ट का खतरा होता है कम, एक्सपर्ट से जानें
AC खरीदते समय पहला सवाल यही होता है कि क्या इसके साथ स्टेबलाइजर खरीदना है या नहीं? तो आज इस सवाल का जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं किन एसी के साथ जरूरी है और किसके साथ नहीं।

Is It Necessary To Put A Stabilizer With Air Conditioner: AC आजकल हर घर में होता है और कई लोग गर्मियों में ही नया एसी खरीदते हैं। आजकल एसी फटने की खबरें इतनी आ रही हैं कि लोग नया एयर कंडीशनर खरीदने से पहले 10 बार सोचते हैं कि कौन सा ब्रांड अच्छा है, क्या क्वालिटी है और क्या रेटिंग है। साथ ही लोगों का पहला सवाल होता है कि क्या इस एसी के साथ स्टेबलाइजर लेना चाहिए या नहीं? आजकल नई टेक्नोलॉजी आ चुकी हैं और एसी में अब इन्वर्टर इनबिल्ट होता है लेकिन इसके बाद भी कई लोग स्टेबलाइजर खरीदना सही समझते हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट की राय के साथ बताएंगे कि क्या हर एसी के साथ स्टेबलाइजर लेना चाहिए और क्या इससे AC फटने का डर खत्म हो जाता है?
स्टेबलाइजर क्या काम करता है
AC के साथ स्टेबलाइजर कई रोल निभाता है। अगर घर की बिजली कभी 150V तो कभी 280V हो जाती है, तो स्टेबलाइजर उसे AC के लिए सुरक्षित रेंज में रखता है। AC का सबसे महंगा हिस्सा कम्प्रेसर होता है और हाई वोल्टेज से यह जल्दी खराब या जल सकता है। स्टेबलाइजर इसे बचाने में मदद करता है।
क्या एसी ब्लास्ट से बचाता है स्टेबलाइजर
एक्सपर्ट की मानें तो काफी हद तक स्टेबलाइजर एसी ब्लास्ट होने से बचाता है। आमतौर पर एसी ब्लास्ट होने के कारण हाई वोल्टेज, शॉर्ट सर्किट, कम्प्रेसर ओवरहीट होना, वायरिंग खराब होना होता है। तो वहीं स्टेबलाइजर हाई/लो वोल्टेज को कंट्रोल करता है, अचानक आने वाले वोल्टेज स्पाइक से बचाता है, ओवरलोड पर सप्लाई काट सकता है और कम्प्रेसर को सुरक्षित स्टार्ट भी देता है। इसलिए कई मायनों में एसी फटने से स्टेबलाइजर सुरक्षा दे सकता है।
हर AC के साथ लगवाएं
अब कई लोगों का सवाल होता है कि क्या हर AC के साथ स्टेबलाइजर लगवाना जरूरी है, तो इसका जवाब है नहीं। स्टेबलाइजर भले ही सेफ्टी देता है लेकिन आजकल कई मॉडर्न एसी आने लगे हैं, जिनमें इनबिल्ट स्टेबलाइजर ऑपरेशन होता है। मतलब AC खुद ही एक तय वोल्टेज रेंज (जैसे 120V–290V) में आसानी से काम कर सकता है।
कब जरूरी होता है स्टेबलाइजर
अगर आप अपने घर में एसी लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो स्टेबलाइजर किन कारणों से लगवाना चाहिए ये भी जान लीजिए-
- आपके इलाके में बिजली आती-जाती रहती है
- बार-बार लो वोल्टेज/हाई वोल्टेज आता है
- पुराने घर की वायरिंग है
- बिजली कटने के बाद तेज झटके आते हैं
- गांव या इंडस्ट्रियल एरिया में रहते हैं
कब न लगवाएं
- आपके AC के मैनुअल में No Stabilizer Required लिखा है
- घर की बिजली बराबर बनी रहती है
- अच्छी अर्थिंग और MCB लगे हैं
महंगा पड़ता है AC
कई लोगों का ऐसा मानना है कि इनबिल्ट इन्वर्टर एसी या फिर अलग से स्टेबलाइजर लगवाना खर्चा बढ़ा देता है। भले ही आपको 4-5 हजार रुपये ज्यादा देने पड़ रहे होंगे लेकिन ये आपको किसी बड़े खतरे से बचा सकता है। बिना इन्वर्टर या स्टेबलाइजर वाला एसी जल्दी खराब हो सकता है और फिर उसे सही करवाने में ज्यादा खर्चा होगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


