सदाबहार का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं? फायदे-नुकसान जानने के बाद ही लें फैसला!
अगर आप अपने घर में सदाबहार का पौधा लगाने की सोच रहे हैं या फिर पहले से आपके यहां ये पौधा है, तो एक बार इसके फायदे-नुकसान दोनों जानना आपके लिए जरूरी है। फिर आप बेहतर तरीके से तय कर पाएंगे कि इसे आपने आंगन में रखना है या नहीं।

सदाबहार का पौधा इंडियन घरों में पाया जाने वाला एक कॉमन प्लांट है। इसके सुंदर गुलाबी, सफेद फूल और हरी-भरी पत्तियां, देखने में भी काफी सुंदर लगती हैं। इसलिए आमतौर पर घर की बालकनी या आंगन में इस फूल को तो जरूर लगा लिया जाता है। वैसे तो सदाबहार के नाम से ही पता चलता है कि ये पौधा पूरे साल खिलखिलाता रहता है और बेस्ट बात है कि इसे ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन फिर भी ये जानना जरूरी है कि हर पौधे की कुछ अच्छाई तो कुछ खामियां भी जरूर होती हैं। बिना इन्हें जानें पौधे को घर में लगाना सही नहीं होता है। अक्सर लोग सवाल करते हैं कि क्या सदाबहार का पौधा घर की बालकनी या आंगन में लगाना चाहिए या नहीं। तो चलिए आज इसी की जांच-पड़ताल करते हैं।
सदाबहार का पौधा घर में लगाने के फायदे
कम देखभाल में तेजी से बढ़ता है
सदाबहार के पौधे के इतना पॉपुलर होने के पीछे ये मेन वजह है। दरअसल इस पौधे की ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती और इसकी ग्रोथ काफी तेजी से होती है। इसपर फूल भी ढेर सारे आते हैं, जिससे पौधा काफी ज्यादा सुंदर लगता है। घर की बालकनी में इसलिए लोग इसे लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। सालभर इस पौधे पर फूलों की ग्रोथ देखने को मिलती है।
छोटी बालकनी या आंगन में भी लगा सकते हैं
इस पौधे को उगाने के लिए आपको बड़े गार्डन की जरूरत नहीं पड़ती। बालकनी में छोटा से गमले में भी आप ये फूल आराम से उगा सकते हैं। घर में आंगन में कोई फूल वाला पौधा लगाना है जो तेजी से बढ़े, तो इससे परफेक्ट कोई ऑप्शन नहीं है।
तेज गर्मी भी सहन कर लेता है ये पौधा
सदाबहार का पौधा काफी लो मेंटेनेंस होता है। गर्मियों में जहां ज्यादातर पौधे सूख जाते हैं, ये काफी हद तक ठीक रहता है। क्योंकि ये तेज गर्मी भी बर्दाश्त कर लेता है। जहां ज्यादातर फूल गर्मियों में खिलना बंद कर देते हैं, सदाबहार ऐसा पौधा जो तेज गर्मी भी सर्वाइव कर लेता है।
सदाबहार का पौधा घर में लगाने के नुकसान
बच्चों और पालतू जानवरों के लिए हो सकता है खतरा
सदाबहार के पौधे में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिन्हें खाना सेफ नहीं माना जाता है। खासकर छोटे बच्चों और पालतू जानवरों के लिए ये खतरनाक हो सकते हैं। कई बार वे पत्ते तोड़कर मुंह में डाल लेते हैं, जो उल्टी-चक्कर या तबियत बिगड़ने की वजह बन सकता है। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि पौधा बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखा गया हो।
तेज ग्रोथ कहीं बढ़ा ना दे परेशानी
पौधे की तेज ग्रोथ कई बार परेशानी की वजह भी बन सकती है। दरअसल कई बार ये पौधा इतनी ज्यादा तेजी से बढ़ता है कि आसपास के बाकी पौधों की भी जगह छीन लेता है। अगर आप इसे खुले आँगन या बड़े गमले में लगा रहे हैं, तो ग्रोथ चेक करते रहना बहुत जरूरी है।
ज्यादा पानी से सड़ जाती हैं जड़ें
सदाबहार का फूल काफी संवेदनशील होता है, यानी बीमारियों की चपेट में काफी जल्दी आ जाता है। खासकर अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी डाल रहे हैं, तो मिट्टी में पानी जमा होने लगता है। इससे फफूंद लगने और जड़ में सड़न होने की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आपने सदाबहार का पौधा लगा रखा है, तो इसे नियमित रूप से चेक करते रहना जरूरी है।
एलर्जी की समस्या हो सकती है
जिन लोगों को सांस से जुड़ी कोई बीमारी है, उन्हें फूलों के पराग यानी पॉलन ग्रेंस से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आपके घर में कोई ब्रीदिंग इश्यूज से डील कर रहा है, तो पौधा घर से थोड़ा सा दूर ही लगाएं। बिल्कुल घर के अंदर लगाने से इरीटेशन हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


