International Tea Day: जीवन के लिए अमृत मानी जाती है ये चाय, कीमत 9 करोड़ रुपये किलो, जानें क्या है खास
International Tea Day: चाय के शौकीन कई लोग होते हैं और कुछ लोग दिन में दस कप चाय पी लेते हैं लेकिन क्या आप चाय पर करोड़ों रुपये खर्च कर सकते हैं? आज हम अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर आपको 9 करोड़ रुपये किलो बिकने वाली चाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

International Tea Day हर साल 21 मई को मनाया जाता है। दुनिया भर में चाय लवर्स की कमी नहीं है, अगर आप से कहा जाए कि 9 करोड़ रुपये की चाय खरीद लो तो क्या आप खरीद लेंगे। शायद उसके फायदे जानने के बाद आप खरीद लेंगे वरना इतने रुपये में तो आप 4 बंगला-गाड़ी ले सकते हैं। आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर हम आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। इस बेहद खास चाय को सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि ‘जीवन अमृत’ माना जाता है। इसकी दुर्लभता, खास तरीके से तैयार होने की प्रक्रिया और सेहत से जुड़े अनोखे फायदों की वजह से यह दुनिया की सबसे महंगी चायों में गिनी जाती है। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस चाय की खासियत और क्यों लोग इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार रहते हैं।
कौन सी है ये चाय
हम जिस 9 करोड़ रुपये वाली चाय की बात कर रहे हैं, उसका नाम है दा-होंग-पाओ-टी (Da-Hong Pao Tea) है। चीन के फुजियान प्रांत के वूई पहाड़ों में उगाई जाती है। इस चाय का पौधा पहाड़ों के चट्टानों के बीच उगता है और वहां के सभी मिनरल्स को सोख लेता है। इसकी कीमत के कारण हर कोई इसे नहीं नहीं खरीद सकता। इस चाय के पौधे सैकड़ों साल पुराने हैं और अब इनकी संख्या ना के बराबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस चाय के सिर्फ 6-7 पौधे ही बचे हैं।
स्वाद कैसा होता है
एक्सपर्ट के अनुसार, इस चाय का स्वाद काफी स्ट्रॉन्ग, मिट्टी जैसा और थोड़ा मीठा होता है। इसका स्वाद लंबे समय तक जुबान पर बना रहता है। इसका जायका और खुशबू गले में काफी देर तक बनी रहती है और यही कारण है कि इसे रॉक टी भी कहा जाता है।
लाखों में हुई थी नीलामी
रिपोर्ट्स के मानें तो साल 2002 में इस चाय की सिर्फ 20 ग्राम की नीलामी 26.17 लाख रुपये में हुई थी। इसके बाद साल 2006 के बाद से चीन सरकार ने इन प्राचीन पौधों की पत्तियों को तोड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी। इसकी वजह से अब इसकी कीमत करोड़ों में पहुंच चुकी है।
खासियत क्या है
ऐसा कहा जाता है कि पुराने समय में मिंग राजवंश की महारानी की जान इस चाय ने बचाई थी। जब सभी वैद्य उनका इलाज करने में असमर्थ हो चुके थे, तब एक आदमी ने उन्हें ये चाय पिलाई और इसे पीते ही वह स्वस्थ हो गईं। उस वक्त इस चाय के पौधे पर राजा ने लाल रंग का चोला पहनाया था और तभी से इसका नाम जीवन दायिनी रखा गया। उस समय ये चाय सिर्फ राजाओं के लिए होती थी और अब हर कोई इसे पीना चाहता है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


