धोनी-रैना से लेकर विराट-रोहित तक, क्रिकेटर्स की 1980 ट्रेंड वाली फोटोज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

1980 के दशक वाला फोटो ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब भारतीय क्रिकेटर्स की एआई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें उनका पुराना अंदाज लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।

Indian Cricketers 1980 AI Photo Trend
रेट्रो लुक में दिखे फेवरेट क्रिकेटर्स, 1980 एआई फोटो ट्रेंड वाली तस्वीरें

इन दिनों सोशल मीडिया पर 1980 के दशक वाली तस्वीरों का ट्रेंड खूब देखने को मिल रहा है। लोग अपनी आज की तस्वीरों को एआई की मदद से पुराने दौर के कपड़ों, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड में बदल रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेटर्स की भी ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कहीं पुरानी कार नजर आ रही है तो कहीं क्रिकेट मैदान का पुराना माहौल। कुछ तस्वीरों में दो क्रिकेटर्स की दोस्ती और साथ को भी खास अंदाज में दिखाया गया है। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे ये किसी पुराने क्रिकेट मैग्जीन या फिल्म के पोस्टर का हिस्सा हों। (All Photos/Instagram: crickpalofficial)

  • सुरेश रैना और एमएस धोनी

सुरेश रैना और एमएस धोनी की तस्वीर में दोनों पुराने जमाने के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। पीछे का माहौल भी 1980 के दशक जैसा दिखता है। दोनों के चेहरे पर वही अपनापन और दोस्ती नजर आती है, जो उनकी जोड़ी को खास बनाती है। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह किसी पुरानी स्पोर्ट्स मैग्जीन से निकली हो।

  • शुभमन गिल

शुभमन गिल की तस्वीर में उनका अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है। पुराने जमाने के कपड़े, आंखों पर चश्मा और चेहरे पर हल्की मुस्कान उन्हें 1980 के दशक के हीरो जैसा लुक दे रही है। तस्वीर में क्रिकेट का पुराना अंदाज भी साफ दिखाई देता है।

  • ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ की तस्वीर में पुरानी कार और रेलवे स्टेशन जैसा माहौल नजर आ रहा है। उन्होंने पुराने दौर के सूट जैसे कपड़े पहने हैं। पूरी तस्वीर ऐसी लगती है जैसे 1985 के आसपास बनी किसी फिल्म का पोस्टर हो। उनका शांत और सादा अंदाज तस्वीर को और खास बना रहा है।

ऋतुराज गायकवाड़
  • रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा की तस्वीर में उनका अंदाज बाकी तस्वीरों से थोड़ा अलग है। इसमें पुराने जमाने का घुड़सवारी और खेत जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। उनके पहनावे और आसपास की जगह को देखकर तस्वीर किसी पुराने समय की फिल्म के सीन जैसी लगती है।

रवींद्र जडेजा
  • हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या की तस्वीर में पुराने मुंबई शहर की झलक दिखाई गई है। लैदर की जैकेट, पुरानी टैक्सी और सड़क का माहौल उन्हें एकदम 1980 के दशक के फिल्मी अंदाज में दिखा रहा है। तस्वीर में पुराने समय वाली फोटो का रंग और अंदाज भी रखा गया है।

हार्दिक पांड्या
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली

रोहित शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर में दोनों क्रिकेट के पुराने दौर में नजर आ रहे हैं। पुराने क्रिकेट के कपड़े, जैकेट और मैदान का माहौल इस तस्वीर को खास बना रहे हैं। दोनों की दोस्ती भी तस्वीर में साफ नजर आती है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों किसी पुरानी क्रिकेट मैग्जीनके कवर पर हों।

रोहित शर्मा और विराट कोहली

क्रिकेटर्स की ये फोटोज क्यों हैं खास?

इन तस्वीरों में क्रिकेटर्स का वही जाना-पहचाना चेहरा है, लेकिन कपड़े, जगह और पूरा माहौल उन्हें बिल्कुल अलग दौर में ले जा रहे हैं। यही वजह है कि 1980 के दशक वाला यह एआई फोटो ट्रेंड लोगों को इतना पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर जाने-माने सितारों तक, कई लोग इस अंदाज में अपनी तस्वीरें बना रहे हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़धोनी-रैना से लेकर विराट-रोहित तक, क्रिकेटर्स की 1980 ट्रेंड वाली फोटोज