15 अगस्त पर डांस करने के लिए चुनें ये 7 देशभक्ति गाने, परफॉर्मेंस होगी यादगार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्वतंत्रता दिवस के खास दिन अगर आप  डांस परफॉर्मेंस के लिए गाने सोच रहे हैं, तो हम आपको देशभक्ति गीतों के कुछ सजेशन दे रहे हैं। 15 अगस्त के लिए आप इनमें से कोई गाना चुन सकते हैं।

7 superhit patriotic Songs for dance
15 अगस्त पर डांस करने के लिए चुनें ये 7 देशभक्ति गाने

Independence Day 2026: 15 अगस्त के दिन हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं और हर साल इस खास दिन पर स्कूल-कॉलेज में लड़के-लड़कियां देशभक्ति गीतों पर अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस देते हैं। बच्चे 15 अगस्त आने से पहले ही प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं, जिससे उनकी परफॉर्मेंस सबसे बेहतर हो। अगर आप भी इस बार स्वतंत्रता दिवस पर परफॉर्म करने का सोच रहे हैं लेकिन गाना कौन सा चुनें समझ नहीं आ रहा है। तो हम इस मुश्किल का हल लेकर आ गए हैं। हम आपके साथ 7 देशभक्ति गानों की लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं, जिन पर आप धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस तैयार कर सकते हैं।

1. ये देश है वीर जवानों का

फिल्म नया दौर का गाना ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का... आप डांस के लिए चुन सकते हैं। इस गाने पर बेहतरीन डांस तैयार हो सकता है। एनर्जेटिक डांस करना चाहते हैं, तो ये परफेक्ट गाना है। इस गाने पर आप ग्रुप डांस भी कर सकते हैं।

2. देश रंगीला

फिल्म फना का गाना देश रंगीला भी आप डांस के लिए चुन सकते हैं। कई स्कूल-कॉलेज में आज भी ये गाना डांस के लिए चलता है और लड़कियां ग्रुप या फिर सोलो परफॉर्मेंस देती हैं। अगर आप सोलो तैयार करना चाहती हैं, तो भी ये सॉन्ग परफेक्ट रहेगा। लहंगा या सूट पहनकर डांस परफॉर्म कर सकते हैं।

3. जय हो

स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म का गाना जय हो भी डांस के लिए परफेक्ट रहेगा। एनर्जेटिक डांस मूव्स और देशभक्ति एक साथ चाहते हैं, तो ये गाना चुनें। इस गाने पर आप ग्रुप डांस प्लान कर सकते हैं। अपनी दमदार धुन की वजह से यह स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल-कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ग्रुप डांस परफॉर्मेंस के लिए हमेशा ट्रेंड में रहता है।

4. ऐ वतन

फिल्म राजी का गाना ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू भी आप डांस के लिए चुन सकते हैं। इसमें आप 2-4 लोगों का ग्रुप परफॉर्मेंस दे सकते हैं या फिर सोलो करें। ये गाना सुरीली आवाज में है, जो देशभक्ति का जोश भर देता है। इस पर आप अच्छे डांस मूव्स सीख सकते हैं।

5. इंडिया वाले

फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का गाना इंडिया वाले भी 15 अगस्त के खास दिन पर डांस के लिए चुन सकते हैं। इस तरह का गाना भी ट्रेंड में रहता है और देशभक्ति के हिसाब से भी परफेक्ट रहेगा। इसमें भी आप सोलो या ग्रुप परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

6. रंग दे बसंती

फिल्म रंग दे बसंती का टाइटल ट्रैक रंग दे बसंती भी आप डांस के लिए चुन सकते हैं। इस गाने पर भी आप एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दे सकते हैं। इसके लिए आप तिरंगे के रंग में कुछ पहन सकते हैं या फिर 3 लोगों का ग्रुप बनाकर डांस परफॉर्म करें।

7. सुनो गौर से दुनिया वालों

फिल्म दस का ये गाना आज भी काफी फेमस है और इस पर भी आप डांस परफॉर्म कर सकते हैं। इस गाने के बीट्स कमाल के हैं और इस पर आप सोलो या ग्रुप डांस तैयार करें। इसके लिए लड़के-लड़कियों का ग्रुप भी बनाकर परफॉर्मेंस दे सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़स्कूल-कॉलेज में 15 अगस्त पर डांस करना है? ये 7 देशभक्ति गाने हैं बेस्ट