टेलर ने कपड़े की कतरन वापस लौटा दी तो फेंकने की बजाय 4 तरीके से करें इस्तेमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आपके पास ढेर सारी कपड़े की कतरन बची रहती है या फिर टेलर ने सूट या ब्लाउज की बची हुई कतरन को वापस कर दिया है। इसे फेंकने की बजाय आप बहुत ही काम के तरीकों से दोबारा से इस्तेमाल में ला सकते हैं।

fabric scrap use
बची खुची कतरन का इस्तेमाल कैसे करें

सूट, ब्लाउज या फिर किसी ड्रेस को सिलने के लिए दिया तो काफी सारे बुटीक और टेलर भईया कपड़े की बची खुची कतरन को ये कहकर वापस कर देते हैं कि उनका वो क्या करेंगे। घर लाने के बाद आप भी समझ नहीं पाती कि इसका क्या करें और उसे यूं ही कूड़े में डाल देती हैं। अगर ऐसा करती हैं तो आज से ही इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि कपड़े की बची-खुची उन कतरन से आप काफी कुछ बना सकती हैं। इसके लिए सिलाई में मास्टरी की जरूरत नहीं बस आपको क्रिएटिव होना पड़ेगा। अगर आपके पास सुंदर, एंब्रायडरी वाले या फिर जींस जैसे मोटे फैब्रिक के कतरन बचे हैं और समझ नहीं आ रहा कि इनका क्या करें तो बस इन 5 तरीकों से यूज करें।

बनाएं कपड़ों के कोस्टर

लकड़ी की सुंदर मेज पर अक्सर चाय के धब्बे लग जाते हैं तो टेंशन क्यों लेना। उन्हीं बची हुई कतरन को आप गोल या चौकोर शेप में काट लें। किनारों पर हाथ से हल्की सी कोई लेस सिल दें और बस आपके सुंदर कपड़ों के कोस्टर तैयार हो जाएं। आप चाहें तो नीचे की तरफ कोई मोटा कपड़ा या फोम लगाकर सिल दें।

बनाएं छोटे जिपर पॉकेट

किसी सुंदर से सूट की कतरन टेलर ने वापस कर दी तो बस इस कतरन को आप दोहरा करके सिल लें और एक सुंदर जिप लगाकर जिपर वाले पॉकेट बनाकर रेडी कर लें। जिसे आप बड़े बैग के अंदर छोटे-मोटे सामान रखने के लिए यूज कर सकती हैं। वैसे भी आप मार्केट से ऐसे छोटे पाउच खरीदकर लाती हैं तो क्यों ना इन्हें घर में ही तैयार करें। लेकिन इन पॉकेट को बनाने से पहले उनके नीचे किसी मोटे कपड़े या फोम का बेस बना लें। जिससे ये थोड़े थिक और टाइट रहें और दिखने में सुंदर लगे।

की चेन बनाएं

अपनी चाबियों को सुरक्षित रखने और उनमें लगाने के लिए की चेन मार्केट से खरीदते हैं तो बस इन छोटी कतरन को फूल या फिर किसी मनचाहे आकार में काटकर शेप दें। सुंदर से की चेन बनकर रेडी हो जाएंगे। वैसे भी आजकल हैंडमेड चीजों का ट्रेंड है तो आपकी क्रिएटिविटी लोगों को पसंद आ सकती है।

टोटे बैग

टोटे बैग का ट्रेंड है। मार्केट जाना है शॉपिंग के लिए तो फैंसी हैंडमेड टोटे बैग महंगे दामों पर मार्केट से खरीदने की बजाय घर में ही रेडी कर सकती हैं। बड़े आकार की कपड़े की कतरन बची है तो सिंपली उसके नीचे मोटे फैब्रिक का बेस यानि लाइनिंग लगाएं और इसे डबल करके सिल दें। ऊपर से थोड़ी डिजाइन वाली डोरी लगाएं। जैसे ऊन की चोटी बनाकर उसे सिलें या फिर क्रोशिया से बनी डोरी को सिल दें। तो ये पूरी तरह से क्रिएटिव टोटे बैग बनकर रेडी हो जाएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़टेलर ने कपड़े की कतरन वापस लौटा दी तो फेंकने की बजाय ऐसे करें यूज