काम की बात: ट्रॉली बैग में लगे लॉक का पासवर्ड भूल गए तो इस सिंगल हैक से खोलें
Useful Hack: ट्रैवल के लिए निकल रहे और फैमिली के साथ एंज्वॉय करना है लेकिन बैग पर लगा लॉक का पासवर्ड भूल गए तो सारा एंज्वॉयमेंट खत्म हो जाएगा। इसलिए लॉक को खोलने का ये हैक जरूर जान लें।

ट्रैवल के लिए ट्रॉली वाले बैग काफी यूजफूल होते हैं। इनमे लगा लॉक एक बार सेट कर दिया तो फिर कोई इसे खोल नहीं पाता। ऐसे में सफर के दौरान आपके सामान की सेफ्टी तो तय हैं। लेकिन कई बार हम पासवर्ड सेट करके खुद ही भूल जाते हैं। ऐसे में बड़ी मुसीबत हो जाती है कि आखिर इस लॉक को कैसे खोला जाए। क्योंकि दोनों चेन के रनर इस लॉक में ही फंसे होते हैं और अगर लॉक ना खुले तो आपको काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। लेकिन एक सिंगल हैक है जिसकी मदद से लॉक के भूले पासवर्ड को झट से खोल सकेंगे और आपका बैग दोबारा से बिना किसी नुकसान के खुल जाएगा।
तो इस हैक को जरूर याद रखें जिससे कि कभी भी लॉक का पासवर्ड भूल गया तो बिना समय गंवाए इस हैक की मदद से चेन को खोला जा सके।
ट्रॉली बैग के भूले लॉक पासवर्ड को खोलने का हैक
लॉक पासवर्ड भूल गए तो इन सिंपल स्टेप को फॉलो करें
- सबसे पहले लॉक में बने तीन डिजिट वाले रोलर को घुमाएं और उन रोलर को घुमाते हुए बने कट को देखें। डिजिट घुमाने वाले छोटे रोलर पर एक कट लगा होता है। तीनों रोलर के कट को एक बराबर में लाएं।
- जब तीनों कट एक सीध में दिखने लगे तो एंटी क्लॉक वाइज इन रोलर को तीन बार घुमाएं।
- ध्यान रहे कि डिजिट वाले जो रोलर बटन लगे हैं उन्हें एंटी क्लॉक वाइज यानि राइट से लेफ्ट की तरफ तीन बार घुमाना है। तीनों डिजिट वाले बटन को तीन बार घुमाएं।
- बस अब जैसे ही बटन को दबाएंगे तो ट्रॉली बैग का लॉक खुल जाएगा। ये प्रोसेस बहुत ही आसान है। बस आपको इसकी सही जानकारी होनी चाहिए। जिससे कभी पासवर्ड भूलने या किसी जरूरी वक्त पर इस हैक को फॉलो कर फौरन लॉक को खोला जा सकता है।
ध्यान में रखें बातें
जब भी लॉक का पासवर्ड सेट करना हो तो इसे काफी कॉमन रखें जिसे आप और बाकी फैमिली मेंबर जो साथ में ट्रैवल के लिए जा रहे उन्हें याद रहे। फोन नंबर के लास्ट 3 डिजिट, घर के एड्रेस में लिखे डिजिट, फैमिली का लकी नंबर जैसे नंबरों को लॉक में सेट करें।
इसके साथ ही लॉक को सेट करने के बाद कम से कम दो से तीन बार सेट करके और खोल कर देख लें कि वो आसानी से काम कर रहा है या नहीं। अगर लॉक खोलते वक्त फंस रहा या स्टिक हो जा रहा तो फौरन दूसरा डिजिट सेट करें।


