काम की बात: AC से निकला पानी पौधों में डाल सकते हैं? जानें कैसे करें दोबारा इस्तेमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आजकल ज्यादातर घरों में एसी लगी होती है। गर्मी ये दिनभर चलती है और एसी का ढेर सारा पानी इकट्ठा होता है जो यूं ही फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या इस पानी को दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं, जानें एसी के पानी को कहां रीयूज करें और क्या पौधों में इसे डाल सकते हैं?

ac water reuse
एसी का पानी पौधों में डाल सकते हैं? जानें रीयूज करने का तरीका

आजकल ज्यादातर घरों में एसी लगी रहती है और भीषण चिपचिपी गर्मी में दिनभर घर में एसी चलती है और ढेर सारा पानी बूंद-बूंदकर निकलता है। जो यूं ही बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। जबकि इस पानी का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। फिर भी काफी सारे लोगों को लगता है एसी से निकला पानी पूरी तरह से यूजलेस है लेकिन ये गलत है। थोड़ी सी समझदारी दिखाकर इस पानी को इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आप इस पानी को पौधों में पानी देने के लिए यूज कर सकते हैं। लेकिन लोगों को लगता है कि ये पानी पौधों को नुकसान पहुंचाएगा तो जानें कैसे करें एसी से निकले पानी का इस्तेमाल। साथ ही क्या पौधों में एसी के पानी को डालना सही है?

एसी से पानी क्यों निकलता है

दरअसल, AC से निकलने वाला पानी कंडेंसेशन प्रोसेस से बनता है यानी हवा में मौजूद नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है। लेकिन ये पानी मिनरललेस होता है, नल वाले पानी की तुलना में इसमे मिनरल्स बिल्कुल नहीं होते। लेकिन एसी से निकलने वाले इस पानी को स्टोर करके आप स्मार्ट तरीके से घर के कई कामों में यूज कर सकते हैं। काफी सारे लोग इस पानी को पौधों में डाल कर रीयूज करते हैं। तो चलिए जानें एसी का पानी किन जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है

लेकिन क्या पौधों में डाला जा सकता है एसी का पानी

अगर आपके गार्डन में सजावटी पौधे, फूलों वाले पौधे लगे हैं तो एसी के पानी को आराम से डाल सकते हैं। क्योंकि इनमे खनिज की मात्रा बहुत कम होती है तो उसकी पूर्ति मिट्टी में खाद, फास्फोरस जैसी चीजों को डालकर की जा सकती है।

हालांकि एसी के पानी को सब्जियों, फलों के पौधों में डालना ठीक नहीं क्योंकि कई बार इस पानी में मेटल के कण, बैक्टीरिया, अशुद्धियां होती है। खासतौर पर जब एसी की पाइप गंदी हो और उसमे पानी लंबे टाइम तक इकट्ठा हो। इसलिए ये पानी खाने-पीने चीजों वाले फल-सब्जियों में डालने के लिए सही नहीं।

एसी के पानी को और कहां रीयूज करें

एसी से निकलने वाले पानी को आप कई और दूसरी जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

छत, आंगन और बरामदों को धोने में

एसी से निकले हुए पानी को स्टोर करके आप छत, आंगन और बरामदों यानि घर के बाहरी हिस्से को धोने, पोछा लगाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी तो रीयूज करने का ये एक स्मार्ट तरीका है।

गाड़ी धोने में

कार, बाइक, साइकिल धोने के लिए एसी का पानी इस्तेमाल में लाएं। ये रीयूज पानी की बचत करने में मदद करेगा और आपका काम भी हो जाएगा।

टॉयलेट फ्लश में करें यूज

वेस्टर्न टॉयलेट के अलावा इंडियन टॉयलेट में फ्लश करने के लिए एसी के पानी को रखा जा सकता है। वहीं अगर इसे फ्लश टैंक में भर दिया जाए तो कमोड में हर फ्लश में बहने वाले कई लीटर साफ पानी को भी बचाया जा सकता है।

ये कुछ ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से आप एसी के पानी को दोबारा से इस्तेमाल में ला सकते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़AC से निकला पानी पौधों में डाल सकते हैं? जानें कैसे करें दोबारा इस्तेमाल