Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़how to protect from chilly cold wind when riding on bike or auto rickshaw
मोटरसाइकिल-ऑटो से चलते हैं तो इस हैक को जरूर जान ले, सर्द हवा से बचने में होगी मदद

मोटरसाइकिल-ऑटो से चलते हैं तो इस हैक को जरूर जान ले, सर्द हवा से बचने में होगी मदद

संक्षेप:

Winter Hack: सर्दियों में बाइक या ऑटो से चलना काफी मुश्किल हो जाता है। ठंडी हवाएं ना केवल बाइक बल्कि ऑटो पर भी काफी परेशान करती हैं। इससे बचने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें और साथ ही ये हैक जरूर जान लें।

Nov 30, 2025 08:39 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवंबर का महीना खत्म होने के साथ ही शहर के तापमान में काफी गिरावट हो गई है। और, अभी कड़कड़ाती ठंड के पूरे दो महीने बिताने बाकी है। मोटरसाइकिल और ऑटोरिक्शा से चलने वालों के लिए इन सर्द हवाओं को झेलना मुश्किल हो जाता है। गर्म स्वेटर, जैकेट पहनने के बाद भी चलती बाइक में लग रही ठंडी हवा से परेशानी होती है। जिसकी वजह से कई बार बीमार होने, ठंड लगने का खतरा भी रहता है। लेकिन छोटे से उपाय की मदद से इन सर्द हवाओं को आसानी से झेल लेंगे और ये ठंडी हवा सीधे शरीर पर नहीं लगेंगी। बाइक राइड करते हैं तो इन छोटे-छोटे टिप्स को जरूर फॉलो करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ठंड से बचने वाले हेलमेट जरूर पहनें

ठंड से बचने के लिए पैरों में जूते-मोजे, ग्लव्स और हेलमेट को जरूर लगाएं। हेलमेट ना केवल रोड सेफ्टी के लिए जरूरी है बल्कि ये तेजऔर ठंडी हवा से सिर को बचाने का काम की करता है। तो हेलमेट जरूर पहनें।

गर्दन को जरूर ढंके

सिर के साथ ही गर्दन को भी पूरी तरह से कवर रखें। शरीर पर लगने वाली थोड़ी हवा भी आपको ठंडक पहुंचाएगी और स्ट्रोक का खतरा पैदा करेगी। इसलिए कानों को कवर करने के साथ ही गर्दन पर मफलर जरूर लपेंटे।

सीने पर लगाएं अखबार

अब आप, सोच रहे होंगे कि ये क्या ट्रिक है। तो बता दें कि अखबार एक सस्ता इंसुलेटेर है। जो हवा को बॉडी में डायरेक्ट लगने से रोकता है। जिससे बॉडी प्रोटेक्ट होती है। कपड़ों के ऊपर सीने पर एक मोटे अखबार को रखें और जैकेट पहनकर चेन को बंद कर दें। अखबार शरीर के अंदर की हवा को बाहर नहीं निकलने देगा और बाहर की ठंडी हवा को अंदर जाने से भी प्रोटेक्ट करेगा। इसलिए अखबार नेचुरल इंसुलेटर का काम करता है।

कपड़ों को लेयरिंग में पहनें

बाइक चलाते हैं तो कपड़ों को हमेशा कई लेयर में पहनना चाहिए। ऐसा करने से हवा को सीधे बॉडी तक पहुंचने से रोका जा सकता है। जैसे कॉटन वेस्ट के साथ बॉडी वार्मर, शर्ट, स्वेटर और फिर जैकेट को लेयर करें। जिससे ठंडी हवा से बचाव हो।

जूते और मोजे, ग्लव्स

बाइक चलाते हुए पैरों और हाथों को भी पूरी तरह से ढंककर रखें। ऊनी मोजे, जूतों के साथ ही वार्मर जरूर पहनें। खासतौर पर लंबी दूरी की राइड करने वालों को सेफ्टी रूल्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।