नवरात्रि-दिवाली के बचे फूलों से धूप कोन कैसे बनाएं? तरीका जानें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूजा के बाद बचे सूखे फूलों को फेंकने के बजाय उनसे घर पर धूप कोन बना सकते हैं। जानिए गेंदे और गुलाब के फूलों से नेचुरल धूप बनाने का आसान तरीका और जरूरी सामग्री।

How to make dhoop cones from old puja flowers
पूजा के बचे हुए फूलों से धूप कोन बनाने का तरीका

नवरात्रि और दिवाली में घर को सजाने और पूजा के लिए खूब फूल लाए जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ये फूल सूख जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इन्हें फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बचे हुए फूलों से घर पर धूप कोन भी बना सकते हैं? यह सूखे फूलों को दोबारा इस्तेमाल करने का सबसे आसान और बेस्ट तरीका है। इससे फूल बेकार भी नहीं जाएंगे और आप घर पर अपनी धूप भी तैयार कर सकेंगे। खास बात है कि इन्हें बनाना काफी आसान है और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं नवरात्रि-दिवाली के बचे फूलों से धूप कोन बनाने का आसान तरीका।

घर पर धूप कोन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

सूखे गेंदे और गुलाब के फूल – 2 कप

नारियल का सूखा छिलका – आधा कप

तेज पत्ता – 2

भीमसेनी कपूर – 10 टुकड़े

दालचीनी – 3 डंडियां

लौंग – 10 से 15

घी – 2 छोटे चम्मच

गुलाब जल – जरूरत के हिसाब से

(ध्यान रखें कि फूल और नारियल का छिलका पूरी तरह सूखा होना चाहिए। अगर इनमें नमी होगी, तो धूप कोन को सूखने में ज्यादा समय लग सकता है।)

सूखे फूलों से धूप कोन बनाने का तरीका

  • सभी चीजों को मिक्सर में डालें

सबसे पहले सूखे गेंदे और गुलाब के फूलों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब इन्हें नारियल के सूखे छिलके, तेज पत्ते, दालचीनी, लौंग और भीमसेनी कपूर के साथ मिक्सर में डालें।

  • सभी चीजों का पाउडर बनाएं

अब मिक्सर चलाकर सभी चीजों को पीस लें। आपको एकदम बारीक पाउडर बनाने की जरूरत नहीं है, हल्का दरदरा पाउडर भी ठीक रहेगा। अगर कोई बड़ा टुकड़ा रह जाए, तो उसे अलग कर दें या दोबारा पीस लें।

  • घी और गुलाब जल मिलाएं

अब इस पाउडर में 2 छोटे चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल डालें और मिश्रण को गूंथ लें। ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत गीला न हो। यह इतना होना चाहिए कि हाथ से दबाने पर आसानी से आकार ले सके।

  • धूप कोन का आकार दें

अब मिश्रण की थोड़ी मात्रा हाथ में लें और उसे कोन जैसा आकार दें। अगर कोन बनाना मुश्किल लग रहा है, तो छोटे-छोटे गोल या लंबे टुकड़े भी बना सकते हैं। कोशिश करें कि सभी टुकड़े बहुत मोटे न हों, ताकि वे अच्छी तरह सूख सकें।

  • धूप कोन को अच्छी तरह सुखाएं

तैयार कोन को एक साफ प्लेट या ट्रे में रखें। इन्हें 1 से 2 दिन तक धूप में सूखने दें। मौसम और नमी के हिसाब से इन्हें ज्यादा समय भी लग सकता है। इस्तेमाल करने से पहले देख लें कि कोन अंदर तक अच्छी तरह सूख गए हों। अगर इनमें नमी बची होगी, तो इन्हें जलाना मुश्किल हो सकता है।

धूप कोन बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. धूप कोन बनाते समय फूलों में प्लास्टिक, धागे या दूसरी गंदगी न हो। केवल साफ और सूखे फूलों का इस्तेमाल करें। अगर फूलों पर फफूंद लगी हो या उनसे अजीब गंध आ रही हो, तो उन्हें इस्तेमाल न करें।
  2. भीमसेनी कपूर ज्वलनशील होता है, इसलिए उसे संभालकर रखें और पीसते समय आग या गर्म चीजों से दूर रहें।

घर पर बनी धूप कोन का इस्तेमाल कैसे करें?

जब धूप कोन पूरी तरह सूख जाए, तो इसे धूपदान या किसी ऐसे बर्तन में जलाएं जो गर्मी सह सके। इसे हमेशा हवादार जगह पर जलाएं और जलती हुई धूप को अकेला न छोड़ें। धुएं से किसी को खांसी, सांस लेने में परेशानी या आंखों में जलन हो, तो धूप बुझा दें और कमरे में ताजी हवा आने दें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़नवरात्रि-दिवाली के बचे फूलों से धूप कोन कैसे बनाएं? तरीका जानें