
गमले में कैसे उगाएं तेज पत्ता? यहां जान लें स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका, महीने भर में निकल आएंगे पत्ते
तेज पत्ता सब्जी का स्वाद बढ़ाता है और ये सेहत का भी खजाना माना जाता है। बाजार का तेज पत्ता खाने के बजाय आप घर पर गमले में इसे उगा सकते हैं। चलिए बताते हैं गमले में तेज पत्ता उगाने का पूरा प्रॉसेस क्या है।
खाने का जायका बढ़ाने में तेज पत्ता काफी मदद करता है। 1-2 तेज पत्ता अगर सब्जी में डाल दिया जाए, तो इसकी खुशबू से पूरी सब्जी महक उठती है। तेज पत्ता सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। तेज पत्ता में यूजेनॉल, लिनालूल और सिनेोल जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है। तेजपत्ता सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना माना जाता है। तेजपत्ता बाजार का तो हम सभी खाते हैं लेकिन क्या आप अपने घर पर लगा तेजपत्ता का स्वाद चखना चाहेंगे। तेजपत्ता का पौधा होता है, जिसमें से पत्तियों को तोड़कर सुखाकर फिर बेचा जाता है। आप इसे गमले में आसानी से उगा सकते हैं। चलिए गमले में इसे लगाने का पूरा प्रॉसेस बताते हैं।
कैसे लगाएं पौधा
- तेजपत्ता का पौधा लंबा होता है, इसलिए गमला थोड़ा बड़ा चुनें। इसमें अच्छी मिट्टी भरें और गोबर-चायपत्ती मिक्स करके डालें। इससे मिट्टी को पोषण मिलेगा और खाद्य बन जाएगी। गमले में पानी निकासी के लिए नीचे की ओर छोटा सा छेद बनाएं। मिट्टी को इसमें अच्छे से भर दें और हाथों से दबाएं।
- फिर तेजपत्ता के पौधे की कटिंग या फिर बीज लाकर मिट्टी में डालना होगा। मिट्टी में 4-5 इंच गड्ढा करें और इसमें कटिंग या बीज को डालकर दबाएं। जरा सा पानी डालकर कटिंग-बीज को अच्छे से सेट करें। पौधे की कटिंग से तेजपत्ता जल्दी निकल आएगा और ये आपको किसी भी नर्सरी से मिल जाएगी।
- पौधे को लगाने के बाद 2 दिन तक पानी बिल्कुल न डालें। जब मिट्टी पूरी तरह से सूखी नजर आए, तभी इसमें पानी डालें। ज्यादा पानी देने से पौधे की मिट्टी और इसकी जड़े सड़ जाएगी। इस गमले को रोजाना 5-6 घंटे की धूप दिखाना भी जरूरी है, वरना पौधा मुरझा जाएगा।
-15 दिन में एक बार गोबर, चाय पत्ती या जैविक खाद्य जैसे फल-सब्जियों के छिलके इसमें डाल दें। इससे मिट्टी पोषण से भरपूर रहेगी और पौधा जल्दी निकलेगा। कीड़ों से बचाने के लिए मिट्टी में नीम के तेल का छिड़काव करें। इससे पौधे में कीड़े नहीं लगेंगे।
- महीने भर में पौधे में छोटी पत्तियां निकलने लगेंगी और ये धीरे-धीरे बढ़ेंगी। फिर आप इन्हें तोड़कर धूप में सुखाएं। बाजार जैसा तेजपत्ता तैयार हो जाएगा। बिना सुखाए भी तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खुशबू सब्जी का स्वाद बढ़ा देगी।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




