लकड़ी की अलमारी और कुर्सियों में लगे दीमक से हो गए परेशान! बढ़ई के बताए इन 4 तरीकों से जड़ से हो जाएंगे खत्म
लकड़ी की अलमारी और कुर्सी-मेज में अक्सर दीमक लग जाती है। दीमक उन्हें धीरे-धीरे खोखला कर देती है और फिर नए फर्नीचर फेंकने पड़ जाते हैं। अगर आप भी दीमक से परेशान हैं, तो 4 असरदार घरेलू उपायों को आजमाकर देख लें।

Termites Removing Tips: लकड़ी की अलमारी और कुर्सियां घर की सजावट के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरत का खास हिस्सा होती हैं, लेकिन जब इनमें दीमक लग जाते हैं तो ये बड़ी परेशानी बन जाती है। दीमक धीरे-धीरे लकड़ी को अंदर से खोखला कर देते हैं, जिससे फर्नीचर कमजोर होकर खराब होने लगते हैं। अलमारी में दीमक लग जाए, तो पूरी बदलवानी पड़ती है। दीमक जब लगते हैं, तब शुरुआत में पता नहीं चलता है जब सामान खोखला होने लगता है, तब इनका पता चलता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए या इन्हें ना रोका जाए तो पूरा सामान खराब हो सकता है। वैसे तो अब मार्केट में दीमकों को मारने के लिए कई स्प्रे आ चुके हैं लेकिन कुछ घरेलू और असरदार उपाय भी हैं, जो दीमक से छुटकारा दिला सकते हैं। यूपी के हरदोई में रह रहे एक बढ़ई ने दीमकों को खत्म करने के लिए 4 असरदार तरीके बताए हैं। चलिए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं।
क्यों लग जाते हैं दीमक
वैसे तो लकड़ी के सामान या अलमारी में दीमक लगना एक आम समस्या है, और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण होता है नमी। दीमक नम और सीलन वाली जगहों में तेजी से पनपते हैं, इसलिए अगर फर्नीचर या दीवारों के पास नमी रहती है, तो दीमक लगने की संभावना बढ़ जाती है। दूसरा कारण है गंदी या धूलभरी जगह, जहां सफाई कम होती है। इन जगहों पर भी दीमक आसानी से अपना घर बना लेते हैं। खासकर पुराने या लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे फर्नीचर में यह ज्यादा लगते हैं।
इन 4 तरीकों से पाएं छुटकारा
दीमक से परमानेंट छुटकारा पाने के लिए आप 4 घरेलू तरीकों को आजमाकर देख सकते हैं। ये तरीके दीमक को भगाने में असरदार माने जाते हैं।
1- नीम का तेल
नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक है, जो दीमक को खत्म करने में काफी प्रभावी होता है। एक कॉटन या ब्रश की मदद से नीम का तेल सीधे दीमक वाली जगह पर लगाएं, खासतौर पर दरारों और छेदों में अच्छी तरह से भरें। 7–10 दिन तक रोजाना या एक दिन छोड़कर लगाएं। दीमक खत्म हो जाएंगे।
2- सिरका और नींबू का स्प्रे
सफेद सिरका और नींबू का मिश्रण दीमक के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इसकी महक दीमकों से बर्दाश्त नहीं होती है और नींबू का खट्टापन उन्हें मार देता है। आधा कप सिरका और 2 नींबू का रस मिलाएं इसे स्प्रे बोतल में भरकर प्रभावित जगह पर छिड़कें। इस स्प्रे को दिन में 1–2 बार इस्तेमाल करें।
3- नमक का घोल
नमक आपको किसी भी रसोई में मिल जाएगा। नमक भी दीमक का खात्मा करने में मदद करेगा। गुनगुने पानी में नमक घोलकर सॉल्यूशन तैयार करें। फिर इसे दीमक वाली जगह पर स्प्रे करें या सिरिंज की मदद से छेदों में डालें। इससे भी दीमक भाग जाएंगे।
4- धूप में डालें
अगर कुर्सी-मेज में दीमक लग गए हैं, तो इन्हें हफ्ते भर तेज धूप में रखें। इससे फर्नीचर में लगी सीलन सूख जाएगी और दीमक खुद खत्म हो जाएंगे। दीमक से गर्मी बर्दाश्त नहीं होती है, धूप की गर्मी से वो भाग जाएंगे।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


