काम की बात: घर के कोने में छिपे सांप-चूहे फौरन भाग जाएंगे, छिड़क दें ये तेज गंध वाला स्प्रे

May 06, 2026 03:18 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Snakeproof Home: खेत-खलिहान, बाग और तालाब या शहरों में नाली-नाले के किनारों पर बने घरों में गर्मी और बारिश के मौसम में अक्सर सांप वगैरह जीव-जंतु घुस जाते हैं। इन सांपों और जीव-जन्तुओं को भगाने और घर से दूर रखने के लिए ये तेज गंध वाला लिक्विड छिड़कें। जानें कैसे बनाएं…

घर के कोने में छिपे सांप-चूहे फौरन भाग जाएंगे, छिड़क दें ये तेज गंध वाला स्प्रे

गर्मियां शुरू होते ही खेत-खलिहान के आसपास और अनाज वाले घरों में सांप और चूहे खाने की तलाश में घुस जाते हैं और साथ ही ठंडी जगह पर कोने में छिपकर बैठ जाते हैं। सांप का घर में छिपना खतरनाक होता है और इनके डसने का खतरा बना रहता है। घर में सांप, चूहे, बिच्छू जैसे किसी भी जहरीले जीव-जन्तुओं को भगाना चाहते हैं और फिर वो दोबारा लौटकर ना आएं तो घर के कोनों और सांप जैसे जीवों के छुपने की जगह पर ये खास सॉल्यूशन डाल दें। इसकी तेज गंध से सांप फौरन निकलकर भाग जाते हैं।

घर में बनाकर रखें ये घोल

गर्मी से राहत पाने के लिए घर के अंदर कोनों में सांप, बिच्छू और दूसरे जीव अक्सर छिपकर बैठ जाते हैं। इन जहरीले जीव-जन्तुओं से छुटकारा पाने के लिए ये तेज गंध वाला घोल बनाकर छिड़के। जिससे ये कोने में छिपकर ना बैठे और घर से भाग जाएं। घोल बनाने के लिए ये 3 चीजें लें।

250 मिली डीजल

2 लीटर पानी

250 मिली काला फिनाइल

और, 3-4 नेफ्थिलीन की गोली

बाल्टी में दो लीटर पानी लेकर उसमे डीजल या मिट्टी का तेल और काला वाला फिनाइल मिला दें। साथ ही 3-4 नेफ्थिलीन की गोली को पाउडर बनाकर मिक्स कर दें। तैयार है तेज गंध वाला घोल, जिसे घर के कोने जहां पर सांपों के छिपने की आशंका रहती है, बेसमेंट, किचन, घर के बाहर क्यारी, बगीचा वहां पर डाल दें। इसकी तेज महक को सांप बिल्कुल पसंद नहीं करते और फौरन निकलकर भागते हैं।

चूहे से भी मिल जाएगा छुटकारा

इस घोल को डालने पर चूहे, बिच्छू और दूसरे जहरीले जीव-जन्तु भी भागने लगते हैं और दोबारा उस जगह पर घर नहीं बनाते हैं। तो गर्मी में सांप से खुद को और घर वालों को सुरक्षित रखना है तो ये सॉल्यूशन बनाकर घर और आसपास जरूर डालें। फिनाइल और डीजल या मिट्टी के तेल की तेज गंध सांप को पसंद नहीं आती है। जब इन सारी चीजों का सॉल्यूशन बनाकर घर के कोनों में डालते हैं तो आसपास छिपे सांप खुद ही निकलकर भाग जाते हैं और इस गंध वाली जगह पर दोबारा नहीं आना चाहते हैं।

ध्यान रहे कि इस तेज बदबू वाले जहरीले मिक्सचर को पूरी सावधानी के साथ डालकर खत्म कर दें और इसके आसपास बच्चे ना रहें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।