बिना मारे घर के सारे चूहे कैसे भगाएं? हरी मिर्च वाली ये 1 ट्रिक रातों-रात दिखाएगी असर!
Rats Removal Hack: आपके घर चूहों ने आतंक मचाया हुआ है और समझ नहीं आ रहा कि इन्हें कैसे भगाएं, तो ये 1 ट्रिक आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए। घर में रखी चीजों से आपका काम हो जाएगा और घर के सारे चूहे बिना मारे गायब हो जाएंगे।

एक बार घर में चूहे हो जाएं, तो इनसे छुटकारा पाना बड़ा मुश्किल होता है। खासकर रसोई में ये खाने-पीने का सारा सामान खराब कर देते हैं, साथ ही कपड़े और कॉपी-किताबें भी कुतर देते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि इनसे छुटकारा कैसे पाया जाए। मार्केट में इन्हें मारने वाली दवा तो मिलती है, लेकिन उससे ये घर में ही मर जाते हैं और फिर बदबू और गंदगी फैलती है। वहीं कुछ लोग चूहों को मारना भी नहीं चाहते, सिर्फ घर से किसी तरह भागना चाहते हैं। आपके साथ भी यही है तो आज की ट्रिक आपको बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए। हरी मिर्च वाला ये नुस्खा आपके घर के सारे चूहों को कुछ ही दिनों में खत्म कर देगा। चूहे मरेंगे भी नहीं और वापस दोबारा लौटकर भी नहीं आएंगे। तो चलिए फटाफट से ये ट्रिक जान लेते हैं।
हरी मिर्च से भाग जाएंगे घर के सारे चूहे
आपके घर में भी चूहों का आतंक मचा हुआ है, तो ये हरी मिर्च वाला नुस्खा आज रात ही ट्राई कर के देखिए। कुछ ही दिनों में आपको एक भी चूहा अपने घर में नजर नहीं आएगा। बेस्ट बात है कि आपको बाहर से कोई भी चीज लाने की जरूरत नहीं है, सब कुछ आपके घर में ही मौजूद है। इससे चूहे मरेंगे तो नहीं, लेकिन हां इतने परेशान जरूर हो जायेंगे कि दोबारा लौटकर नहीं आएंगे। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं कि हरी मिर्च से चूहों को कैसे भगाना है।
घर से चूहे भगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
इस नुस्खे के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें। बेसन की जगह आप गेहूं का आटा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाएं, ताकि ये एक घोल बन जाए। विनेगर नहीं है तो नींबू भी यूज कर सकते हैं। अब 5-6 हरी मिर्च लें, इन्हें कूटकर या पीसकर एक पेस्ट ना बना लें। इस पेस्ट को बेसन वाले घोल में एड करें। इसमें दो चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। इस घोल में सभी चीजें ऐसी हैं, जो चूहों को बिल्कुल भी पसंद नहीं। इनके आसपास भी वो आपको नजर नहीं आएंगे।
अब इस घोल को इस्तेमाल करने के लिए एक पुराना अखबार या कागज लें और उसे फाड़कर छोटी-छोटी गोली बना लें। इन गोलियों को इस बेसन और हरी मिर्च वाले पेस्ट में डिप कर लें। एक कागज पर भी ये घोल लगाएं और उसे गैस के नीचे रख दें, रात में चूहे अक्सर वहीं आना-जाना करते हैं। इसके अलावा आप ये गोलियां उन जगहों पर डाल दें, जहां चूहों का आना जाना लगा रहता है, जैसे रसोई में या अलमारी के पास। इस छोटे से स्टेप से आप बिना मारे चूहों को घर से भगा सकते हैं।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
अगर आपके घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो इन गोलियों को उनकी पहुंच से दूर रखें। साथ ही हफ्ते में एक बार इन्हें बदल दें, ताकि इनकी गंध और तीखापन बरकरार रहे। इसके अलावा छोटी छोटी बातें ध्यान रखें, जैसे खाने को खुले में ना रखना और साफ-सफाई का ध्यान रखना। आसपास ज्यादा चूहें हैं तो घर का दरवाजा और खिड़कियां बंद ही रखें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


