काम की बात: कार में घुस रहे चूहों से हो गए परेशान? बिना मारे इन 4 तरीकों से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा
कार में कई बार छोटे या बड़े चूहे घुस जाते हैं, जो आसानी से निकलते नहीं है। अगर आप भी इन चूहों से परेशान हैं, तो उन्हें बाहर निकालने के लिए 4 आसान तरीके आजमाकर देख लीजिए।

घर में चूहे घुस जाते हैं, तो कपड़ा या कोई खाने-पीने का सामान खा लेते हैं या फिर खराब कर देते हैं। चूहे घर में काफी नुकसान करते हैं और कई लोग तंग आकर इन्हें मारने की दवा दे देते हैं। चूहों को मारना ज्यादातर लोग गलत मानते हैं और इन्हें मारने पर ये घर में मर जाए तो गंदी बदबू आती है। घर के चूहे तो फिर भी आसानी से भाग जाते हैं, लेकिन कार में घुसे चूहों को भगाना काफी मुश्किल होता है। अक्सर कार में इंजन पाइप या फिर दरवाजा खोलते समय चूहे घुस जाते हैं और फिर उसी में बैठे रहते हैं। कार में चूहे कई तरह का नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। अगर आप भी कार में घुसे चूहों से परेशान हो चुके हैं, तो उन्हें बिना मारे भगाने के लिए सिर्फ 4 तरीके आजमाकर देख लें।
1- मसाले पाउडर
चूहों को मसाले की महक जरा भी बर्दाश्त नहीं होती है, तो आप मसाले जैसे लौंग, इलायची, काली मिर्च, लाल मिर्च वगैरह को पैकेट में भरकर कार में रखें। इन पैकेटों को हर रोज़ या हर दो दिन में बदलें। मसालों की महक चूहों को कार से कुछ ही समय में भगा देगी और दोबारा घुसने भी नहीं देगी।
2- फिनायल वाली गोलियां
चूहों को फिनायल (नेप्थलीन बॉल्स) की महक भी पसंद नहीं होती है। आप गाड़ी में इन गोलियों को कुछ जगहों पर रखें और कार के दरवाजे अच्छे से बंद करें। इनकी महक से चूहे जल्दी और आसानी से भाग जाएंगे। अगर आप गाड़ी में इन गोलियों को रख रहे हैं, तो बच्चों से बचाएं। आप इन गोलियों को पाउडर बनाकर पैकेट में रखकर भी कार के कोने और सीट के नीचे रख सकते हैं।
3- तंबाकू की तीखी महक
तंबाकू अगर कोई खाता भी है, तो उसकी महक साधारण व्यक्ति को पसंद नहीं आती है। यही हाल चूहों के साथ भी है। तंबाकू को आप किसी पैकेट में रखकर कार के कोनों और सीट के आस-पास रखें, इसकी महक से चूहे भाग जाएंगे। जब चूहे भाग जाएं तब परफ्यूम छिड़क दें तो इसकी महक कार से निकल जाएगी।
4- पुदीने का तेल
बाजार में पुदीने का तेल आसानी से मिल जाता है और इससे भी आप चूहों को भगा सकते हैं। रुई में पुदीने का तेल लगाकर सीट के नीचे और कार के कोनों में रख दें। पुदीने की तेज गंध से चूहे आसानी से निकल जाएंगे। इसकी महक आपको भी परेशान नहीं करेगी।
चूहों को घुसने से कैसे रोकें
कार हमेशा ऐसी जगह पर खड़ी करें, जहां ज्यादा कूड़ा या झाड़ी ना हो, ऐसी जगहों पर बड़े चूहे होते हैं, जो कार में घुस जाते हैं। कार में कुछ खा रहे हैं, तो उसे अच्छे से साफ करें। खाने की महक से भी चूहे कार में घुस आते हैं और फिर ये आसानी से नहीं निकलते।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


