कपड़े धोकर भी आ रही है बदबू? अलमारी में रखने से पहले ये 4 काम करें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कपड़े साफ और सूखे होने के बाद भी उनमें सीलन की बदबू रह जाती है? हर बार कपड़े दोबारा धोने की जरूरत नहीं। अलमारी में रखने से पहले ये आसान काम करें, कपड़ों में ताजगी बनी रहेगी।

Laundry Hacks
कपड़े साफ होने के बाद भी बदबू आ रही है? अलमारी में रखने से पहले ये आसान हैक्स जरूर ट्राई करें।

कपड़ों से सीलन की बदबू आना काफी आम परेशानी है। कई बार कपड़े साफ और सूखे होने के बाद भी अलमारी से निकालते ही उनमें अजीब सी गंध आने लगती है। खासकर जब कपड़े लंबे समय तक बंद जगह पर रखे रहें। हर बार ऐसे कपड़ों को दोबारा धोना जरूरी नहीं है। अलमारी में रखने से पहले कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो कपड़ों में ताजगी बनी रहेगी और सीलन की बदबू से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आपको किसी खास सामान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से कपड़ों को अलमारी में रखने से पहले तैयार कर सकते हैं।

1. कपड़ों को अच्छी तरह धूप दिखाएं

कपड़े धोने के बाद उन्हें सिर्फ सूखने के लिए ना फैलाएं, बल्कि अच्छी तरह हवा और धूप लगने दें। कपड़े ऊपर से सूखे दिखें, लेकिन अगर उनमें थोड़ी भी नमी रह गई तो अलमारी में रखने के बाद बदबू आने लगती है। इसलिए कपड़ों को अलमारी में रखने से पहले कुछ समय खुली जगह पर फैलाकर रखें। अगर धूप उपलब्ध हो तो थोड़ी देर धूप भी दिखाएं। इससे कपड़ों में बची नमी कम होगी और उनमें ताजगी बनी रहेगी।

  • खासकर मोटे कपड़े, तौलिया और जींस जैसी चीजों को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है। इनमें नमी ज्यादा देर तक बनी रहती है और बंद अलमारी में रखने पर गंध आने लगती है।

2. सफेद सिरके का इस्तेमाल करें

अगर किसी कपड़े में पहले से हल्की सी बदबू आ गई है, तो धोते समय सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कपड़े धोने के पानी में थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका डालें और कपड़े को अच्छी तरह धो लें। सिरका कपड़ों में मौजूद कई तरह की गंध को कम करने में मदद करता है। धोने के बाद कपड़ों को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।

  • हालांकि, किसी खास या नाजुक कपड़े पर सिरका इस्तेमाल करने से पहले उसके देखभाल संबंधी निर्देश जरूर पढ़ें। इससे कपड़े खराब होने का डर नहीं रहेगा।

सफेद सिरका

3. अलमारी में रखने से पहले कपड़ों को हवा लगाएं

कपड़े सूख गए हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें तुरंत फोल्ड करके अलमारी में रख दें। खासकर अगर कपड़े काफी समय तक बाहर रखे हुए थे, तो उन्हें कुछ देर खुली हवा में रहने दें। कपड़ों को रखने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें कि उनमें कहीं नमी तो नहीं है। इसके बाद उन्हें साफ और सूखी अलमारी में रखें।

  • अलमारी भी पूरी तरह बंद रखने के बजाय समय-समय पर उसके दरवाजे खोलकर अंदर हवा आने दें। अगर अलमारी के अंदर पहले से ही सीलन या बदबू है, तो साफ कपड़े रखने के बाद भी उनमें गंध आ सकती है।

4. अलमारी में बेकिंग सोडा की कटोरी

बेकिंग सोडा की कटोरी

अगर अलमारी के अंदर ही हल्की सी सीलन या बंद होने की गंध रहती है, तो एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर अलमारी के कोने में रख दें। इसे कपड़ों के सीधे संपर्क में ना आने दें। बेकिंग सोडा आसपास की नमी और गंध को सोखने में मदद करता है। कुछ हफ्तों बाद इसे बदल दें।

कपड़ों को अलमारी में रखने से पहले ये बात याद रखें

कपड़ों में सीलन की बदबू से बचने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। बस कपड़ों को अच्छी तरह सुखाएं, जरूरत पड़ने पर सफेद सिरके का इस्तेमाल करें और अलमारी में रखने से पहले उन्हें थोड़ी देर हवा लगने दें। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो कपड़े ज्यादा साफ और फ्रेश रहेंगे।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़कपड़े धोकर भी आ रही है बदबू? अलमारी में रखने से पहले ये 4 काम करें