घर में चीटियों ने धावा बोल दिया है तो किचन में रखा लहसुन करेगा काम,
How to get rid of ants: घर में लाल चींटियां बहुत ज्यादा लगने लगी हैं और लगातार परेशान कर रहीं तो बच्चों से दूर रखने वाले हार्मफुल केमिकल लाने की बजाय किचन में पड़े लहसुन का इस्तेमाल करें, जान लें ये काम का हैक।

गर्मियों में लाल चींटीयां खूब घूमने लगती हैं। जरा सा खाने-पीने का कहीं गिर जाए तो सैकड़ों चीटियां इकट्ठा हो जाती हैं। और, इन चीटियों के काटने का भी डर रहता है। ऐसे में जरूरी है कि घर में साफ-सफाई रखी जाए। लेकिन सफाई के साथ ही इन चीटियों को घर से भगाने के लिए भी उपाय करने जरूरी है। घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो मार्केट में मिलने वाले जहरीले प्रोडक्ट लाकर रखना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे ही आजमाएं, जो सेहत के लिए भी सेफ हों और चीटियां भी मिनटों में भाग जाएं। जैसे रसोई में रखा लहसुन, ये चीटियां भगाने का बहुत ही कारगर तरीका है। अगर आपके घर में कभी मीठा या खाने वाले सामान गिर जाने पर चीटियां लगने लगे तो बस एक कली लहसुन आपके सारे काम को आसान बना देगा। जानें कैसे…
लहसुन की कली से मिनटों में भाग जाएंगी चीटियां
अगर आपके घर में लहसुन हैं तो फिर चीटियां कभी घर में नहीं टिकेंगी। सबसे खास बात कि चीटियों को मारना भी नहीं पड़ेगा और सारी कि सारी एक बार में भाग जाएंगी।
- कहीं पर ढेर सारी लाल चीटियां लग रही हैं तो बस एक कली लहसुन को लें। उसे छील कर बीच से काट लें।
- जिससे लहसुन का रस निकलने लगें।
- बस अब जहां पर भी चीटियां लग रही हैं उसके आस पास लहसुन के कटे वाले हिस्से को जहां से वो हल्का रस निकलता रहता है उसी से लाइन खींच दें। मतलब सारी चीटियों को एक घेरे में कर दें।
- लहसुन से लाइन खींचते ही चीटियों में खलबली मच जाएगी और सारी की सारी भागना शुरू कर दें। बस बचे हुए लहसुन को जहां चीटियां लग रही है उन्हीं के बीचों बीच रख दें।
- लहसुन की तीखी महक चीटियों को जरा भी पसंद नहीं आतीं और वो मिनटों में उस जगह को खाली कर देती हैं।
लहसुन का स्प्रे बनाकर रख लें
- घर में बार-बार चीटियां आ जाती हैं और यहां वहां लगने लगती हैं तो लहसुन का ये स्प्रे बड़े काम आएगा। दरअसल, लहसुन की खास महक चीटियों में रास्ता खोजने की क्षमता को ही खत्म कर देती है। जिसकी वजह से वो तितर-बितर होकर चली जाती हैं।
- लहसुन का स्प्रे बनाने के लिए लहसुन की आठ से दस कली को लेकर कूट लें और फिर एक लीटर पानी में डालकर उबाल लें। इससे लहसुन के तत्व सारे पानी में आ जाएंगे। बस इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें।
- जहां कहीं भी बार-बार चीटियां लगती हैं वहां इसका स्प्रे कर दें।
- या, रोजाना किचन के किनारों पर सफाई करने के बाद स्प्रे कर दें। इसकी गंध के चीटियां आना बंद हो जाएंगी
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


