जूते पहनते ही फिसलते हैं? आज ही अपनाएं मंजू मित्तल का ये स्मार्ट हैक
बारिश या लंबे इस्तेमाल के बाद जूते-चप्पल फिसलने लगते हैं, जिससे गिरने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मंजू मित्तल का बताया यह आसान होम हैक बिना खर्च के आपकी बड़ी परेशानी हल कर सकता है।

अक्सर देखा जाता है कि नए जूते हों या पुराने, कुछ समय बाद उनकी सोल (नीचे का हिस्सा) बहुत ज्यादा स्मूद और स्लिपरी हो जाती है। खासकर बारिश के मौसम में, टाइल्स वाले फर्श पर या सीढ़ियों पर चलते समय फिसलने का डर बना रहता है। कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी-सी लापरवाही बड़ी चोट का कारण बन सकती है। ऐसे में होम हैक एक्सपर्ट मंजू मित्तल का बताया यह आसान और सस्ता उपाय आपके बहुत काम आ सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको ना तो नए जूते खरीदने की जरूरत है और ना ही किसी मोची के पास जाने की।
समस्या आखिर होती क्यों है?
जूते या चप्पल की सोल जब ज्यादा चिकनी हो जाती है, तो उसका ग्रिप कम हो जाता है। लगातार घिसने, पानी लगने या खराब क्वालिटी की सोल होने की वजह से यह समस्या बढ़ जाती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह फिसलन काफी खतरनाक साबित हो सकती है।
आसान समाधान: नेल पेंट होम हैक- मंजू मित्तल के अनुसार, अगर आपके जूते या चप्पल बहुत ज्यादा स्लिपरी हो गए हैं, तो आपको सिर्फ एक चीज की जरूरत है - नेल पेंट।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले जूते या चप्पल को साफ और सूखा लें।
- अब किसी भी साधारण नेल पेंट (ट्रांसपेरेंट या कलर्ड) को जूते की सोल के बैक साइड या नीचे वाले हिस्से पर लगा दें।
- चाहें तो 2–3 पतली लाइनों या डॉट्स के रूप में नेल पेंट लगाएं।
- इसे पूरी तरह सूखने दें (कम से कम 15–20 मिनट)।
- सूखने के बाद जूते पहनकर चलें और फर्क महसूस करें।
यह हैक काम क्यों करता है?
नेल पेंट सूखने के बाद सोल की सतह को थोड़ा रफ बना देता है। इससे जूते की ग्रिप बढ़ती है और फर्श के साथ पकड़ मजबूत होती है। यही वजह है कि फिसलन पहले के मुकाबले काफी कम हो जाती है।
किन बातों का रखें ध्यान
- बहुत मोटी परत में नेल पेंट ना लगाएं, वरना वह उखड़ सकता है।
- गीली सोल पर नेल पेंट ना लगाएं।
- यह हैक खासतौर पर इंडोर स्लिपर्स, सैंडल और फ्लैट शूज के लिए ज्यादा कारगर है।
- समय-समय पर जरूरत पड़े तो दोबारा नेल पेंट लगा सकते हैं।
क्यों है यह होम हैक खास? यह उपाय सस्ता है, आसान है और घर में मौजूद चीजों से किया जा सकता है। साथ ही यह आपको फिसलने से बचाकर सुरक्षित रखता है। अगर आपके घर में बच्चे, बुजुर्ग या गर्भवती महिलाएं हैं, तो यह ट्रिक उनके लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। छोटे-छोटे घरेलू उपाय कई बार बड़ी समस्याओं का हल बन जाते हैं और यह होम हैक इसका बेहतरीन उदाहरण है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


