काम की बात: गैस सिलेंडर का रेगुलेटर ढीला हो गया तो एक सिंपल हैक से करें टाइट
How to fix loose Regulator: गैस सिलेंडर में लगा रेगुलेटर ढीला हो गया है और आपकी गैस जल्दी खत्म हो जा रही तो इसका मतलब है कि गैस लीक हो रही। सेफ्टी के लिए रेगुलेटर को टाइट रखना जरूरी है, जानें कैसे करेंगी टाइट।

एलपीजी सिलेंडर की गैस जल्दी खत्म हो जा रही और आप समझ नहीं पा रहीं तो इसका कारण सिलेंडर में लगा रेगुलेटर हो सकता है। अगर सिलेंडर में लगा रेगुलेटर ढीला होगा तो ऑन करने के साथ ही गैस धीरे-धीरे लीक होती है और आपको पता भी नहीं चलता लेकिन ये खतरनाक हो सकता है। इसलिए अगर गैस जल्दी खत्म हो जा रही और आपका रेगुलेटर सिलेंडर में लगाने के बाद इधर-उधर घूम रहा तो इसका मतलब है कि वो ढीला है और इससे गैस लीक हो रही। इसे टाइट करने का बहुत ही सिंपल हैक है, जिसे एक बार जरूर ट्राई कर लें। अगर इससे भी लीकेज ना रुके तब रेगुलेटर को चेंज कर देना चाहिए। जानें कैसे ढीले रेगुलेटर को ठीक करें। सिंगल हैक से रेगुलेटर टाइट हो जाएगा।
ढीले रेगुलेटर को टाइट करने का हैक
अगर आपका गैस सिलेंडर पर लगा रेगुलेटर लगाने के बाद इधर-उधर घूमता है तो ये ढीला है और इसे टाइट करना जरूरी है। ढीले रेगुलेटर को टाइट करने के लिए बस एक सिंपल हैक ट्राई करें। अक्सर रेगुलेटर का अंदरूनी हिस्सा घिस जाता है। जिसकी वजह से ढीला हो जाता है और इधर-उधर घूमने लगता है और एक जगह फिक्स नहीं होता। इसे सॉल्व करना बहुत ही आसान है।
इलेक्ट्रॉनिक टेप की मदद लें
रेगुलेटर को सिलेंडर से निकालें और सिलेंडर के पीतल वाले वॉल्व वो हिस्सा जहां पर रेगुलेटर फिक्स किया जाता है, उस पर इलेक्ट्रॉनिक वाले काले या नीले रंग के टेप को लेकर एक राउंड लपेंटे। अगर एक राउंड टेप कम लगे तो दो से तीन राउंड लपेट दें। जिससे ये थोड़ा मोटा हो जाए और रेगुलेटर फिट करने पर टाइट रहे। इस हैक से आपका ढीला रेगुलेटर एक मिनट से भी कम समय में दोबारा से टाइट हो जाएगा और आपके गैस की लीकेज भी बंद हो जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक टेप के अलावा प्लंबर यूज में आने वाला टेफ्लॉन टेप का भी यूज कर सकते है, इसकी ग्रिप ज्यादा मजबूत होती है और आसानी से नहीं निकलता।
ढीला रेगुलेटर चेक करने का तरीका
गैस रेगुलेटर ढीला है इसे चेक करने का बहुत ही सिंपल तरीका है। रेगुलेटर हमेशा सिलेंडर पर फिक्स होना चाहिए। अगर वो इधर-उधर घूम रहा है लगाने के बाद तो इसका मतलब है कि ये ढीला है और आपको इसे ठीक करने की जरूरत है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


