बारिश की वजह से नहीं सूखते कपड़े? ये 3 ट्रिक नोट कर लें, गंदी बदबू भी नहीं आएगी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Monsoon Clothes Drying Hacks: बरसात के मौसम में कपड़े सूखने की बड़ी टेंशन रहती है। कमरे में ये ठीक से सूख नहीं पाते, फिर इनमें एक अजीब से महक भी आने लगती है। आज की मानसून स्पेशल टिप्स आपकी इसी प्रॉब्लम को हमेशा के लिए दूर कर देंगी।

Monsoon Clothes Drying Hacks

बारिश के मौसम में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से ही एक है कपड़ों का ना सूखना। बारिश की वजह से कपड़े बाहर सुखा नहीं सकते, वहीं रूम के अंदर इन्हें अच्छे से हवा नहीं लग पाती। घर में कपड़े सुखाने की वजह से कई बार इनमें हल्की गीली नमी की बदबू भी आने लगती है, जो बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। कई बार तो कपड़ों को सूखने में कई कई दिन लग जाते हैं। अगर कपड़े लंबे तक ना सूखें, तो उनमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा भी रहता है। ऐसे में कुछ सिंपल सी टिप्स अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। छोटी-छोटी सी ट्रिक्स हैं, जिन्हें मानसून में फॉलो कर के आप कपड़े ड्राई कर सकते हैं।

हवादार कमरे में फैलाकर सुखाएं कपड़े

बारिश की वजह से अक्सर लोग इन दिनों घर में ही कपड़े सुखाते हैं। हालांकि बिल्कुल बंद कमरे में कपड़े नमी की वजह से सूख नहीं पाते हैं और उनमें बदबू भी बनी रहती है। ऐसे में कोई ऐसा कमरा चुनें जहां खिड़कियां हों और अच्छी-खासी हवा आती हो। हवादार कमरे में आप रस्सी या कपड़े सुखाने वाला स्टैंड लगाकर इन्हें ड्राई होने के लिए फैला सकते हैं। ज्यादा गीले कपड़े हैं तो फैन भी चला दें, कपड़े जल्दी सूख जाएंगे और सीलन की महक भी नहीं आएगी।

टेबल फैन या हेयर ड्रायर से जल्दी सुखाएं कपड़े

अगर आपको कोई कपड़ा जल्दी सुखाना है, तो आप टेबल फैन या हेयर ड्रायर इस्तेमाल कर सकते हैं। टेबल फैन की डायरेक्ट हवा कपड़े की तरफ मोड़ दें और कुछ देर के लिए फुल स्पीड में चला दें। बहुत जल्दी कपड़े की नमी और गीलापन कम हो जाता है। इसके अलावा आप हेयर ड्रायर की गर्म हवा से भी कपड़े को सुखा सकते हैं। इससे कपड़े के गीले हिस्से बड़ी जल्दी सूखते हैं, साथ ही उनमें महक भी नहीं आती।

काम की टिप- कोई भी कपड़ा फटाफट पहनना हो और उसके कुछ हिस्से गीले हों, तो आप आयरन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये पुराना नुस्खा बहुत बढ़िया काम करता है और कपड़ों में सिलवटें भी नहीं आतीं।

कूलर के सामने जल्दी सूखते हैं कपड़े

कमरे में कपड़े फैलाकर थोड़ी देर के लिए कूलर चला दें, बहुत जल्दी इनकी नमी निकल जाती है। फिर आप इन्हें पंखे में छोड़ सकते हैं, काफी जल्दी सूख जाएंगे। हालांकि ध्यान रहे कुकर का पंप ना चला रहा हो, वरना इससे कपड़ों में और नमी आ सकती है।

बदबू भगाने की टिप: बरसात के मौसम में कपड़ों से सीलन की बदबू ना आए, इसके लिए इन्हें धोते समय आप विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका और सोडा डालकर उसमें कपड़े भिगोकर निकाल लें। बदबू बिल्कुल भी नहीं आएगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।