
बेलन जैसे लकड़ी के किचन टूल्स साफ करने के लिए ये टिप्स जरूर फॉलो करें, नए जैसे चमकेंगे और होगी सही सफाई
Tips to clean wooden utensils: लकड़ी के बेलन और करछूल जैसे बर्तनों से खाने की बदबू आ रही और वो काफी गंदे दिख रहे हैं। तो इन्हें डिसइंफेक्ट करने के साथ ही चमकाने का ये घरेलू नुस्खा फॉलो करें। सारे बर्तन बिल्कुल क्लीन हो जाएंगे।
स्वस्थ रहना है और किसी तरह की बीमारी से नहीं जूझना चाहते हैं तो रसोई घर की सफाई बेहद जरूरी होती है। खासतौर पर जिस जगह खाना बनकर तैयार होता है। उसी तरह से खाना पकाने वाले बर्तनों की साफ-सफाई और डिसइंफेक्ट करना जरूरी होता है। अक्सर लोग स्टील, एल्यूमनियम जैसे मेटल के बर्तन तो पूरी तरह से साफ करते हैं। लेकिन जैसे ही लकड़ी के बर्तनों की बारी आती है तो उसकी सफाई पर लोग लापरवाही कर जाते हैं। जबकि बेलन और लकड़ी के यूज होने वाले करछूल में गंदगी जमा होती है। जो केवल साबुन लगा कर धोने से साफ नहीं होती। लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए इन तरीकों को जरूर फॉलो करें। जिससे ना केवल उन पर लगी गंदगी साफ हो जाए बल्कि वो डिसइंफेक्ट भी रहें।
गर्म पानी में डुबोएं
लकड़ी के बेलन, करछूल,कटोरी जैसे बर्तनों को साफ करने के लिए केवल साबुन लगाना काफी नहीं होता। क्योंकि लकड़ी साबुन और बाकी फूड्स को अब्जॉर्ब कर लेती है। और साफ नहीं होती। इसलिए लकड़ी के करछूल और बेलन को साफ करने के लिए उबलते पानी में डालकर आधा घंटा के लिए छोड़ दें। कुछ समय में आप देखेंगे गर्म पानी में बर्तन से निकली तेल और साबुन की गंदगी दिखेगी। इस तरह से ये बर्तन पूरी तरह से साफ होंगे।
नमक से रगड़ें
बेलन पर जमा गंदगी को फटाफट से साफ करना है तो नमक को हाथ में लें और इसे बेलन और लकड़ी करछूल पर रगड़ें। फिर गैस पर हल्का सा गर्म करें और फिर से रगड़कर पानी से साफ कर दें। इस तरीके से बेलन बिल्कुल नए की तरह चमक उठेगा और सारी गंदगी भी निकल जाएगी।
नींबू पानी से करें साफ
लकड़ी के स्पैचुला, बेलन को साफ करने के लिए नींबू के टुकड़े को लेकर रगड़ें। फिर पानी को गर्म कर उसमे बर्तनों को डुबोकर रख दें। करीब दस से पंद्रह मिनट बाद पानी से निकालकर कपड़े से पोंछकर सुखा लें। इस तरीके से भी बर्तन पूरी तरह से साफ हो जाते हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




