Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़how to clean water bottles inside without using brush cleaning tips
पानी की बोतल को अंदर से साफ करना हो गया आसान! बगैर ब्रश के यूं करें क्लीनिंग

पानी की बोतल को अंदर से साफ करना हो गया आसान! बगैर ब्रश के यूं करें क्लीनिंग

संक्षेप:

Cleaning tips water bottles inside just one minute: थर्मोफ्लास्क, कांच, प्लास्टिक या फिर कॉपर की बोतल को अंदर से साफ करना है, वो भी बगैर ब्रश का इस्तेमाल किए, तो बस इस ट्रिक को फॉलो करें। जिसकी मदद से फटाफट बोतल अंदर से क्लीन हो जाएगी।

Jan 10, 2026 04:13 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों का मौसम है तो थर्मोफ्लास्क वाली बोतलों में गरम पानी पीने के लिए तो आप भी यूज करते होंगे। वहीं गर्मी रहती है तो कांच या प्लास्टिक की बोतल में पानी रखते होंगे। लेकिन इन बोतलों की अंदरूनी सफाई को लेकर काफी सारे लोग लापरवाह होते हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए बोतलों को अंदर से साफ करना झंझट भरा काम लगता है। क्योंकि, साबुन से धोने पर इन बोतलों से साबुन की महक आसानी से नहीं जाती। इस चक्कर में बोतल को कई बार पानी से धोना पड़ जाता है। जो समय भी बेकार करता है और अंदर जमी गंदगी भी पूरी तरह से साफ नहीं होती। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है और बोतल की सफाई को लेकर लापरवाही करती हैं। तो सोशल मीडिया पर जोगिंदर सिंह की बताई इस ट्रिक को फॉलो करें। जो अक्सर ही आसान घरेलू नुस्खों से जुड़े ज्ञान को शेयर करते रहते हैं। इस नुस्खे से थर्मोफ्लास्क से लेकर कांच और कॉपर की बोतल भी अंदर से चमक जाएगी और सारी गंदगी निकल जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोतल को अंदर से साफ करने का आसान तरीका

बोतल को बार-बार साबुन से धोने के झंझट से बचना है और अंदर जमी गंदगी को पूरी तरह से साफ करना है तो बस इस छोटी सी ट्रिक को ट्राई करें। पूरी बोतल दो मिनट में साफ होकर अंदर से चमक जाएगी।

  • सबसे पहले बोतल में एक चम्मच चावल के दानें डालें।
  • इसके साथ ही एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नमक डालें।
  • आधे गिलास पानी को इस बोतल में डालें और पांच मिनट तक हिलाएं।
  • बोतल को हिलाने से उसमे डाले चावल नमक और विनेगर के साथ मिलकर अंदर के कोने-कोने को क्लीन कर देंगे।
  • अब इस चावल और पानी के मिक्सचर को फेंक दें।
  • एक बार फिर इस बोतल में आधा चम्मच नमक और आधा गिलास गुनगुना पानी डालकर पांच मिनट फिर से शेक करें। इस पानी को भी फेंक दें।
  • और, साफ पानी से दो से तीन बार अच्छी तरह से शेक करते हुए साफ करें और पानी को हटा दें।
  • इस प्रोसेस से बोतल अंदर से पूरी तरह से साफ हो जाती। हर 15 दिन में एक बार इस टेक्निक से बोतल साफ करेंगे तो बोतल में किसी तरह के बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे और बोतल साफ बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:सिल्क की साड़ी में दाग लग जाए तो छुड़ाने का ये तरीका जान लें
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।