पश्मीना शॉल घर पर कैसे साफ करें? इन आसान तरीकों से बचाएं ड्राई क्लीनिंग का खर्च

लाइव हिन्दुस्तान
share

सर्दियों के मौसम में कई लोग पश्मीना की शॉल कैरी करते हैं और ये शॉल ओढ़ने पर क्लासी लुक मिलता है। पश्मीना शॉल वैसे तो अच्छी लगती है लेकिन इसकी केयर ज्यादा करनी पड़ती है। चलिए बताते हैं बिना ड्राई क्लीनिंग के इस शॉल को कैसे साफ करें?

how to clean pashmina shawl at home
पश्मीना शॉल की चमक रखनी है बरकरार? सफाई के लिए अपनाएं ये टिप्स

सर्दियों में पश्मीना शॉल ना सिर्फ ठंड से बचाती है, बल्कि आपके लुक को भी क्लासी दिखाती है। कई लोगों को पश्मीना शॉल ओढ़ना पसंद होता है लेकिन ये काफी नाजुक भी होती है। अगर आप इसकी सही देखभाल ना करें, तो इसका रंग उड़ सकता है या फिर इसके रेशे खराब हो सकते हैं। पश्मीना शॉल का सॉफ्ट टेक्सचर जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए इसकी सही केयर करना काफी जरूरी है। पश्मीना शॉल महंगी मिलती है और इसकी ड्राई क्लीनिंग में भी ज्यादा खर्चा होता है। अगर आपकी पश्मीना शॉल गंदी हो गई है या फिर कोई दाग लग गया है, तो ड्राई क्लीन कराने के बजाय खुद ही साफ कर लीजिए। चलिए आपको बताते हैं पश्मीना शॉल साफ करने का आसान और सही तरीका।

पश्मीना शॉल साफ करने के आसान टिप्स-

  • हल्की धूल और गंदगी को ऐसे करें साफ- अगर पश्मीना शॉल पर केवल धूल या हल्की गंदगी लगी है, तो उसे हर बार धोने की जरूरत नहीं है। शॉल को किसी साफ और सूखी जगह पर फैलाकर हल्के हाथों से झाड़ें। आप इसे कुछ समय के लिए हवादार जगह पर भी रख सकते हैं, ताकि इसमें मौजूद नमी और गंध कम हो सके। ध्यान रखें कि शॉल को तेज धूप में लंबे समय तक न रखें, क्योंकि इससे उसका रंग हल्का पड़ सकता है।
  • हल्के दाग को तुरंत साफ करें- पश्मीना शॉल पर चाय, कॉफी या खाने-पीने की कोई चीज गिर जाए, तो दाग को रगड़ने की गलती न करें। इससे दाग फैल सकता है और नाजुक रेशों को नुकसान पहुंच सकता है। सबसे पहले एक साफ, सफेद गीले कपड़े से दाग को हल्के हाथों से सोखने की कोशिश करें। इसके बाद केयर लेबल पर लिखे क्लीनिंग टिप्स के हिसाब से सफाई करें।
  • हाथ से धोने का सही तरीका- एक साफ बर्तन में ठंडा या हल्का गुनगुना पानी लें। उसमें ऊन या कश्मीरी कपड़ों के लिए हल्का डिटर्जेंट डालकर मिला लें। शॉल को पानी में डालकर हल्के हाथों से साफ करें। इसे जोर से रगड़ें या मरोड़ें नहीं। इसके बाद शॉल को दोनों हाथों से पकड़कर उठाएं, जिससे रेशों पर खिंचाव ना पड़े।
  • पश्मीना शॉल को कैसे सुखाएं- शॉल की सफाई के बाद उसे निचोड़कर पानी निकालने की कोशिश न करें। इससे उसके रेशे टूट सकते हैं और कपड़े पर फर्क पड़ेगा। इसके बजाय शॉल को एक साफ, सूखे तौलिए पर फैलाएं और तौलिए को हल्के से रोल करके अतिरिक्त पानी सोख लें। फिर शॉल को साफ और सूखी सतह पर सीधा फैलाकर हवा में सूखने दें, धूप में नहीं डालना है। शॉल को हैंगर में ना लटकाएं और ना ही जल्दी सुखाने के लिए प्रेस या ड्रायर का इस्तेमाल करें।
  • शॉल का केयर लेबल जरूर चेक करें- पश्मीना शॉल की सफाई करने से पहले उसका केयर लेबल जरूर पढ़ें। कुछ शॉल को केवल ड्राई क्लीन कराने की सलाह दी जाती है, जबकि कुछ को हाथ से धोया जा सकता है। अगर आपकी शॉल पर ड्राई क्लीन ओनली लिखा है या वह बेहद महंगी, पुरानी अथवा कढ़ाईदार है, तो घर पर धोने से बचें। इससे शॉल को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पश्मीना शॉल की चमक रखनी है बरकरार? सफाई के लिए अपनाएं ये टिप्स