सफेद जूते हो गए गंदे-काले, सिर्फ 2 ट्रिक्स से दिखेंगे नए जैसे

सफेद जूते हो गए गंदे-काले, सिर्फ 2 ट्रिक्स से दिखेंगे नए जैसे

संक्षेप:

सफेद जूते आजकल फैशन ट्रेंड बन चुके हैं। हर आउटफिट के साथ ये चल जाते हैं लेकिन गंदे जल्दी हो जाते हैं। सफेद जूते जब काले दिखने लगे, तो लुक खराब हो जाता है। चलिए बताते हैं इन्हें साफ करने के आसान तरीके।

Nov 11, 2025 01:01 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

सफेद जूते पहनना आजकल फैशन ट्रेंड बन गया है और ये सभी पर अच्छ लगते हैं। स्कूल के बच्चे यूनिफॉर्म के साथ और कॉलेज के लड़के-लड़कियां व्हाइट शूज कैजुअल और एथनिक लुक के साथ कैरी कर रहे हैं। किसी भी आउटफिट के साथ ये अच्छे लगते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग स्टाइल से व्हाइट शूज कैरी करते हैं। सफेद जूते पहनने में अच्छे लगते हैं लेकिन ये जल्दी गंदे हो जाते हैं। फिर इन्हें पहनने पर अच्छा लुक नहीं मिलता। अगर आपके जूते भी काले या गंदे दिख रहे हैं, तो उन्हें साफ करने के लिए घर पर 2 आसान ट्रिक्स अपना सकते हैं। इन ट्रिक्स की मदद से जूते बिल्कुल साफ और नए जैसे दिखने लगेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहला तरीका-

सफेद जूतों को साफ करने के लिए पहला तरीका है कि आप उन्हें पहले पानी में भिगो दें। 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच सिरका लेकर मिला दें। इस पेस्ट को भीगे हुए जूतों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ें। इसके बाद टूथ ब्रश या कपड़े वाले ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें। फिर पानी से जूतों को धोकर साफ करें और धूप में सूखने के लिए रख दें।

दूसरा तरीका-

टूथपेस्ट का इस्तेमला आप दांतों को साफ करने के लिए रोजाना करते होंगे लेकिन क्या कभी इससे जूते चमकाये हैं। अगर नहीं, तो ये तरीका अब अपनाकर देख लें। सफेद जूतों को पानी से भिगोएं और फिर टूथपेस्ट ब्रश में लेकर इस पर लगाकर 5 मिनट छोड़ दें। टूथपेस्ट में क्लीनिंग एजेंट होते हैं, जो जूतों पर जमा मैल साफ कर देते हैं। फिर ब्रश से रगड़ते हुए शूज क्लीन करें और पानी से धो लें।

साफ कैसे रखें

व्हाइट शूज को रोजाना साफ नहीं किया जा सकता लेकिन इसे गंदगी से थोड़ा बचाया जा सकता है। इसके लिए आप जब भी शूज पहनकर बाहर जाए, तब वापिस आने पर उन्हें वेट वाइप्स या सॉफ्ट कपड़े से पोछ दें। ऐसा करने से धूल जमेगी नहीं और जूते चमकते रहेंगे। हफ्ते में 1 बार आप जूतों को साफ करने का काम कर सकते हैं, रोजाना मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।