बिना धोए गंदे कारपेट की घर पर ही करें सफाई, कालीन चमकाने के लिए देखिए 3 हैक्स
कारपेट या कालीन न केवल घर की सजावट बढ़ाते हैं, बल्कि ये कई कामों में भी मदद करते हैं। इनके साइज और वजन के कारण कारपेट को धाना सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। ऐसे में यहां जानिए कुछ हैक्स जिनकी मदद से आप बिना धोए कालीन चमका सकते हैं।

एक सुंदर कारपेट कमरे के पूरे लुक को बदल सकता है। घरों में प्रीमियम एहसास पाने के लिए लोग लीविंग रूम, बेडरूम से लेकर डाइनिंग रूम तक में कारपेट बिछाना पसंद करते हैं। इसका इस्तेमाल घर में कई तरह से किया जा सकता है। सजावट के अलावा अगर घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं, तो कालिन जरूर बिछाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कारपेट पर गिरने से चोट लगने का चांस कम हो जाता है क्योकिं ये फर्श को फिसलन भरा होने से रोकता है। इसके अलावा यह महंगे मार्बल या लकड़ी की फ्लोरिंग वाले फर्श को डैमेज होने और दाग-धब्बे लगने से भी बचा सकता है। कार्पेट के साइज और भारीपन की वजह से इसे धोना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन समय-समय पर इसकी सफाई भी जरूरी है वरना इससे बदबू आ सकती है और दाग गहरे भी हो सकते हैं। ऐसे में घर पर ही काली की ड्राई क्लीनिंग करना आसान हो सकता है। यहां कुछ हैक्स बता रहे हैं जो कालीन बिना गीला किए उसे साफ करने में मदद कर सकते हैं।
सबसे पहले करें ये काम
काली को साफ करने के लिए सबसे पहले उसे एक ऐसी जगह पर खोल कर बिछा लें जहां आप आसानी से साफ कर सकें। अब सबसे पहले झाड़ू की मदद से इसे साफ करें। इसके लिए स्टिक वाली (सीख) झाड़ू का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से सूखे कूड़े को बाहर निकालना आसान हो जाएगा। इस स्टेप को अपनाते ही आप फर्क देख पाएंगे।
गंदगी और नमी के लिए करें ये काम
कारपेट को लंबे समय के बाद ही साफ किया जाता है ऐसे में उससे बदबू भी आ सकती है। इससे निपटने के लिए पूरे कारपेट पर बेकिंग सोडा छिड़कें। फिर इसे कम से कम 30 मिनट या चाहें तो रात भर के लिए छोड़ दें। फिर कारपेट को बाहर किसी ऊंची जगह पर लटका दें। और एक डंडे या भारी ब्रश से उसे पीटें। ताकी सोडा के साथ धूल भी बाहर निकल जाए। अगर लटकाने की जगह नहीं है तो इस पर अच्छी तरह से झाड़ू लगा दें। बेकिंग सोडा को कारपेट पर छिड़कने से ये गंदी बदबू और नमी को सोख लेता है।
गंदे दाग साफ करने के लिए करें ये काम
कारपेट पर दाग लग गए हैं तो सिरका और पानी का मिक्स आपके काम आ सकता है। इसके लिए बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। फिर इसे दाग पर स्प्रे करें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। लेकिन अगर चाय या कॉफी के जिद्दी दाग हैं तो उन्हें साफ करने के लिए शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें। इसके लिए गंदे दाग पर शेविंग क्रीम लगाएं और 15 मिनट छोड़ दें फिर सूखे कपड़े से साफ कर लें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


