गैस बर्नर हो गए हैं काले? बस 3 स्टेप में करें साफ, तेज हो जाएगी धीमी फ्लेम!
Cleaning Hack: डेली कुकिंग की वजह से अक्सर गैस बर्नर काले पड़ जाते हैं और उनके छेद में भी गंदगी भर जाती है। इस वजह से कई बार गैस की फ्लेम भी धीमी हो जाती है। ऐसे में ये क्लीनिंग हैक आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

गैस पर खाना डेली बनता है, लेकिन इसकी साफ-सफाई का ध्यान हम अक्सर रखना भूल जाते हैं। खासकर गैस के बर्नर अक्सर गंदे ही पड़े रहते हैं। डेली कुकिंग से गैस बर्नर पर तेल, मसाले और खाने के छोटे-छोटे कण जमा होने लगते हैं। इससे गैस बर्नर काले पड़ जाते हैं और धीरे धीरे बर्नर के छेद भी जाम हो जाते हैं, जिससे गैस की फ्लेम कमजोर पड़ जाती है। यही वजह है कि समय के साथ गैस पर खाना बनने में काफी समय लगने लगता है और गैस की खपत भी बढ़ जाती है। नॉर्मल साफ-सफाई से गैस बर्नर क्लीन नहीं होते हैं। ऐसे में आप ये वायरल क्लीनिंग हैक ट्राई कर सकते हैं। इस तरीके से आपके पुराने काले पड़ गए गैस बर्नर भी बिल्कुल साफ हो जाएंगे और उनमें जमी गंदगी भी निकल जाएगी। आइये जानते हैं कैसे-
गंदे गैस बर्नर को साफ कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप सीखें
स्टेप 1: गैस बर्नर पर अप्लाई करें टूथपेस्ट
डेली कुकिंग की वजह से गैस बर्नर सिर्फ काला ही नहीं पड़ता, बल्कि इसके छेद में भी खाने-पीने के कण चले जाते हैं, जिस वजह से ये जाम हो जाता है। इन्हें निकालने के लिए सबसे पहले गैस बर्नर पर थोड़ा सा टूथपेस्ट अप्लाई करें, फिर किसी पुराने टूथब्रश की मदद से इसे बर्नर पर अच्छे से चारों तरफ लगा दें।
स्टेप 2: विनेगर और ईनो से बनाएं घोल
टूथपेस्ट लगे हुए गैस बर्नर को किसी बड़ी बाउल में रखें, फिर उसमें थोड़ा सा सफेद सिरका यानी विनेगर मिलाएं और साथ ही एक ईनो का पैकेट भी डाल दें। इसके बाद आपको इसमें थोड़ा सा पानी डालना, जिससे एक घोल सा तैयार हो जाएगा। इस घोल में गैस बर्नर को लगभग 15 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें। आप देखेंगे कि पानी का रंग बिल्कुल काला पड़ चुका है। ये गैस बर्नर में जमा गंदगी है, जो टूथपेस्ट और ईनो से रिएक्ट होने के बाद पानी में निकलकर अलग हो गई है।
स्टेप 3: ब्रश से रगड़कर क्लीन कर लें
अब गैस बर्नर काफी हद तक क्लीन हो चुका है। आपको बस कोई पुराना ब्रश लेना है और इसे रगड़ते हुए अच्छी तरह क्लीन कर लेना है। दो से तीन मिनट रगड़ने पर ही बर्नर बिल्कुल चमकने लगेगा और इसके छेद में जमा ज्यादातर गंदगी भी बाहर निकल जाएगी। इन्हें साफ पानी की मदद से क्लीन कर लें, फिर साफ कपड़े से पोंछकर गैस पर लगा दें।
गैस बर्नर साफ करना क्यों जरूरी है?
अक्सर लोग गैस तो साफ कर लेते हैं, लेकिन बर्नर क्लीन करना भूल जाते हैं। इस एक गलती की वजह से गैस ठीक से जलती नहीं है और खाना बनने में भी टाइम लगता है। आसान शब्दों में कहें तो जो सिलेंडर 1 महीना चल जाता था, वो इसकी वजह से 20 दिन की चल पाता है। इसलिए गैस बर्नर की नियमित साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ये हैक आपके इस काम को आसान बनाएगा।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


