लोहे की कड़ाही में लग गया है जंग? गर्म पानी में डालें ये 2 चीजें, नई जैसी चमक जाएगी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लोहे की कड़ाही में अक्सर जंग लग जाता है। खासकर अगर लंबे समय तक कड़ाही रख रहे, तो जंग इतना ज्यादा हो जाता है कि उसमें खाना बनाने का मन नहीं करता। अगर आपके साथ भी ये प्रॉब्लम हो रही है, तो ये क्लीनिंग टिप्स आज ही नोट कर लें।

How to Clean a Rusty Iron Kadhai
जंग लगी कड़ाही और पैन को कैसे साफ करें

किचन में लंबे टाइम से इस्तेमाल हो रही लोहे की कड़ाही या पैन में जंग लगना बड़ी आम समस्या है। हम सभी के घर में लोहे के बर्तन तो होते ही हैं, लेकिन कई बार रखे रहने की वजह से इनमें जंग लग जाता है। ऐसी जंग लगी कड़ाही में तो खाना बनाने का भी मन नहीं करता। अक्सर लोग ये भी शिकायत करते हैं कि उनकी लोहे की कड़ाही डेली इस्तेमाल होती है, लेकिन फिर भी उसकी तली पर जंग लगना शुरू हो गया है। कई घरों में तो इस कड़ाही का इस्तेमाल ही बंद हो जाता है और लोग खराब सोचकर फेंक भी देते हैं। जबकि छोटी सी स्मार्ट ट्रिक फॉलो कर के आप लोहे के बर्तन पर लगे सालों पुराने जंग को भी हटा सकते हैं। चलिए फटाफट से ये जान लेते हैं ये क्लीनिंग टिप्स।

जंग लगी कड़ाही और पैन को कैसे साफ करें?

नींबू और विनेगर का इस्तेमाल करें

अगर आपकी कड़ाही या पैन में जंग लग गया है, तो नींबू और विनेगर यानी सफेद सिरके की मदद से आप इसे बिल्कुल क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रखें। जैसे ही कड़ाही गर्म हो, इसमें 3-4 चम्मच सादा पानी डालें। साथ ही डेढ़ से दो चम्मच सफेद सिरका एड करें। पानी बिल्कुल खौलने लगे तो गैस की फ्लेम बंद कर दें या बिल्कुल लो पर रखें। बस कड़ाही गर्म होनी चाहिए।

अब एक नींबू को बीच में से आधा काट लें और उसे विनेगर वाले घोल में डालकर कड़ाही को अच्छी तरह से रगड़ना शुरू करें। गर्म-गर्म कड़ाही में सारा जंग आसानी से छूटना शुरू हो जाएगा। इस दौरान हाथ जल सकता है, इसलिए आप नींबू में चाकू घुसाकर क्लीनिंग कर सकते हैं। आप देखेंगे कि सारा जंग कड़ाही को छोड़ रहा है। फिर इसे नॉर्मल डिशवॉश और पानी की मदद से वॉश कर लें।

हमेशा पानी को सुखाकर ही रखें कड़ाही

कड़ाही में जंग अक्सर नमी की वजह से लगता है। जब आप कड़ाही धोने के बाद उसका पानी सुखाए बिना ही रख देते हैं, तो कड़ाही में जंग लगने का प्रॉसेस शुरू हो जाता है। इसलिए धोने के बाद कड़ाही को गैस पर रखें और उसका पानी अच्छे से सूखने दें। फिर किसी साफ कपड़े से इसे पोंछ लें। कड़ाही में बिल्कुल भी नमी नहीं रहेगी और आगे जंग भी लगने से बच जाएगा।

थोड़ा सा तेल लगाकर जरूर रखें

लोहे की कड़ाही या पैन को धोने के बाद यूं ही ना रखें। कड़ाही को हल्का गर्म करने के बाद उसपर थोड़ा सा सरसों का या कोई भी खाने वाला लगा दें। इससे कड़ाही की सतह पर दो दोबारा जंग लगने से बचाने में मदद मिल सकती है। एक बार आप ये दोनों चीजें फॉलो कर लेंगे, तो कड़ाही लंबे समय तक रखने पर भी उसमें ज्यादा जंग लगने की समस्या नहीं होगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़लोहे की कड़ाही में लग गया है जंग? गर्म पानी में डालें ये 2 चीजें, चमक जाएगी!