काम की बात: पेट्रोल की जगह गाड़ी में पानी तो नहीं भरवा रहे हैं आप? इन 3 आसान स्टेप्स से करें असली-नकली की पहचान
जब भी किसी चीज के दाम बढ़ते हैं, तो उसमें मिलावट भी की जाती है। इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम आमसान छू रहे हैं और यही कारण है कि इनमें भी मिलावट हो रही है। क्या आप अपनी गाड़ी में असली पेट्रोल भरवा रहे हैं, जानने के लिए 3 तरीके आजमाकर देखें।

पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और ऐसे में मिलावट होना भी आम है। बीत दिनों कई ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि पेट्रोल में पानी मिला होता है या कोई और तेल मिला मिला देते हैं। नकली पेट्रोल जल्दी खत्म हो जाता है और ये गाड़ी के लिए भी नुकसानदायक रहता है। कई बार लोग बिना जांच किए पेट्रोल भरवा लेते हैं, जिसका सीधा असर गाड़ी के इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस पर पड़ता है। अगर आपकी कार या बाइक अचानक ज्यादा धुआं छोड़ने लगे, माइलेज कम हो जाए या इंजन में आवाज आने लगे, तो यह नकली या मिलावटी पेट्रोल का संकेत हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप असली और नकली पेट्रोल की पहचान कर सकते हैं और बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
नकली पेट्रोल में क्या होता है
नकली या मिलावटी पेट्रोल में अक्सर सस्ते और खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं ताकि उसकी मात्रा बढ़ाई जा सके और ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके। इसमें मुख्य रूप से केरोसिन, नेफ्था, सॉल्वेंट, लो-क्वालिटी ऑयल या दूसरे ज्वलनशील केमिकल मिलाए जाते हैं। कई मामलों में एथेनॉल की मात्रा भी तय सीमा से ज्यादा होती है। ऐसा पेट्रोल गाड़ी के इंजन को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है।
पहचानने के 3 आसान तरीके
- सफेद कागज की मदद से भी पेट्रोल की शुद्धता की जांच की जा सकती है। इसके लिए एक सादा सफेद कागज लें और उस पर पेट्रोल की कुछ बूंदें डालें। अगर पेट्रोल असली और शुद्ध होगा, तो वह कुछ ही देर में पूरी तरह उड़ जाएगा और कागज पर कोई निशान नहीं छोड़ेगा। वहीं, अगर पेट्रोल में मिलावट होगी, तो कागज पर तेल जैसा दाग या निशान रह जाएगा। ऐसे निशान इस बात का संकेत होते हैं कि पेट्रोल में कोई दूसरी चीज मिलाई गई है।
- पानी की मदद से भी पेट्रोल की शुद्धता की पहचान की जा सकती है। इसके लिए एक गिलास में पानी लें और उसमें थोड़ा पेट्रोल डालकर हल्का हिलाएं। अगर पेट्रोल शुद्ध होगा, तो पानी और पेट्रोल की दो अलग-अलग साफ परतें नजर आएंगी, क्योंकि दोनों आपस में नहीं घुलते। लेकिन अगर इसमें तीसरी परत दिखाई दे या पेट्रोल की अलग लेयर साफ न बने, तो समझिए कि उसमें मिलावट हो सकती है। यह संकेत देता है कि पेट्रोल में दूसरे केमिकल या कोई और तेल मिलाए गए हैं।
- पेट्रोल की पहचान उसके रंग और महक से भी की जा सकती है। शुद्ध पेट्रोल आमतौर पर हल्के पीले रंग का और काफी साफ दिखाई देता है, जबकि मिलावटी पेट्रोल गहरा, धुंधला या असामान्य रंग का लग सकता है। इसके अलावा असली पेट्रोल की गंध सामान्य होती है, लेकिन अगर उसमें तेज केमिकल जैसी महक या मिट्टी के तेल जैसी बदबू महसूस हो, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है। ऐसे पेट्रोल का इस्तेमाल वाहन के इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है।
पेट्रोल नकली है या असली इसकी जांच जरूर करें। नकली पेट्रोल गाड़ी के लिए खतरनाक हो सकता है और इससे हादसा भी हो सकता है। अगर पेट्रोल में मिलावट मिलती है, तो टोल-फ्री नंबर 1915 (कंज्यूमर हेल्पलाइन) या तेल कंपनियों के कस्टमर केयर नंबरों पर भी संपर्क कर शिकायत सकते हैं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


