काम की बात: एसी की गैस खत्म हो गई कहकर लूट लेता है मैकेनिक, झांसे में आने से बचने के लिए खुद करें चेक
एसी की सर्विसिंग करने के बाद कई बार मैकेनिक ये कहने लगते हैं कि एसी में गैस नहीं है। जिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती वह अक्सर इस बात को मान जाते हैं। लेकिन मैकेनिक की बात मानने से पहले खुद जरूर यहां बताए तरीके से चेक करें।

भीषण गर्मी में एसी की ठंडी हवा रात देने वाली होती है। दिन के समय धूप इतनी तेज होती है कि कई बार एसी भी फेल हो जाता है। धूप तेज हो और एसी काम नहीं कर रहा हो तो चिड़चिड़ी होने लगती है। एसी के काम ना करने के पीछे कई कारण हो सकते है। इन दिनों में एसी सर्विस और गैस रिफिलिंग की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। कई बार सर्विस के दौरान टेक्नीशियन ये कहकर लंबा चौड़ा बिल बना देते हैं कि एसी में गैस कम है और उसे दोबारा भरवाना होगा। हालांकि, हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है। इसलिए हमेशा मैकेनिक के झांसे में आने से बचने के लिए खुद इसे चेक करें। यहां बताए तरीके से एसी में गैस का पता करें।
एसी में गैस है या नहीं कैसे पता करें
1) आउटडोर यूनिट के पाइप छुकर देखें
जब एसी चल रहा हो, तो बाहर लगे आउटडोर यूनिट के पास जाएं। वहां आपको तांबे के दो पाइप दिखेंगे एक पतला पाइप और एक मोटा पाइप। अगर गैस सही होगी तो दोनों पाइप ठंडे होंगे और उन पर पानी की बूंदें दिखाई देंगी। खासकर मोटा पाइप काफी ठंडा होना चाहिए। अगर गैस कम या खत्म होगी तो पाइप बिल्कुल ठंडे नहीं होंगे, या फिर पतले वाले पाइप पर सफेद बर्फ जमना शुरू हो जाएगी।
2) इनडोर यूनिट चेक करें
एसी पर लगे प्लास्टिक के ढक्कन को ऊपर उठाएं और जाली वाले फिल्टर को बाहर निकालें। अंदर आपको मेटल की नीली या सिल्वर रंग की कॉइल्स दिखाई देंगी अगर कॉइल्स छुने पर पूरी तरह ठंडी और नम लगें तो समझ लें कि ये सही है लेकिन अगर कॉइल्स पर बर्फ जमी हो या फिर वो बिल्कुल नॉर्मल तापमान पर हों तो ये गैस न होने का संकेत है।
3) आउटडोर यूनिट की हवा चेक करें
एसी को चालू करें और 10 मिनट चलने दें। फिर इसके बाद आउटडोर यूनिट के पंखे के सामने हाथ रखकर देखें गैस होगी तो पंखे से तेज गर्म हवा आएगी और गैस नहीं होगी तो पंखे से नॉर्मल या ठंडी हवा आएगी।
टिप-
अगर गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी है, तो एसी का कंप्रेसर लगातार चलने के बावजूद कमरा ठंडा नहीं करेगा। ऐसे में एसी को तुरंत बंद कर दें और किसी टेक्निशियन को बुलाकर चेक करवाएं। बिना गैस के लगातार एसी चलाने से उसका कंप्रेसर खराब हो सकता है।
कई बार एसी थोड़ी बहुत ठंडक कर रहा होता है, लेकिन पूरी तरह से कमरा कूल नहीं होता। ऐसे में समझने में दिक्कत होती है कि गैस है या नहीं। इस तरह की समस्या होने पर आपको पूरी तरह गैस भरवाने की जरूरत नहीं होती बल्कि सिर्फ टॉपअप की जरूरत होती है।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


