साधारण कमरे को दें 'लग्जरी' लुक, जानें कैसे चुनें अपने घर के लिए परफेक्ट वॉलपेपर
Tips to select wallpapers to make home classy : आजकल बाजार में वॉलपेपर के हजारों डिजाइन और पैटर्न्स मौजूद हैं। लेकिन आप अगर अपने घर को किसी प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर जैसा लुक देना चाहते हैं, तो वॉलपेपर चुनते समय इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।

घर को फ्रेश लुक देने के लिए लोग अकसर घर की दीवारों का रंग-रोगन बदल देते हैं। हालांकि यह एक बेहद थकाऊं और लंबा काम है। अगर आप कम समय में अपने घर को 'क्लासी'और 'लग्जरी' लुक देना चाहते हैं तो वॉलपेपर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वॉलपेपर कुछ ही घंटों में आपके घर के पूरे लुक को आलीशान बना देता है। एक सही वॉलपेपर न सिर्फ आपके साधारण से दिखने वाले कमरे को फाइव-स्टार जैसा लुक दे सकता है, बल्कि यह आपकी पर्सनालिटी को भी बखूबी बयां करता है। आजकल बाजार में वॉलपेपर के हजारों डिजाइन और पैटर्न्स मौजूद हैं। जिसकी वजह से अपने घर की दीवारों के लिए सही वॉलपेपर का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल काम लग सकता है। अगर आप भी अपने घर को किसी प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर जैसा लुक देना चाहते हैं, तो वॉलपेपर चुनते समय इन जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।
घर को लग्जरी टच देने के लिए वॉलपेपर चुनते समय इन 5 जरूरी टिप्स का ध्यान रखें
कमरे के आकार का रखें ध्यान- अगर कमरा छोटा है, तो हल्के रंग और छोटे प्रिंट्स वाले वॉलपेपर का चुनाव करें। बड़े और गहरे पैटर्न वाले वॉलपेपर बड़े हॉल या 'एक्सेंट वॉल' (Accent Wall) के लिए बेहतरीन होते हैं।
लाइटिंग का खेल- जिस कमरे में प्राकृतिक रोशनी कम आती हो, वहां मेटैलिक या ग्लॉसी फिनिश वाले वॉलपेपर लगाएं। ये रोशनी को रिफ्लेक्ट करके कमरे को ब्राइट और क्लासी दिखाते हैं।

टेक्सचर से लाएं गहराई- सादे कागज वाले वॉलपेपर की जगह 'ग्रासक्लोथ' (Grasscloth) या 'एम्बॉस्ड' (Embossed) टेक्सचर चुनें। यह दीवारों को एक प्रीमियम और 3D लुक देता है।
फर्नीचर से तालमेल- वॉलपेपर ऐसा हो जो आपके सोफे, पर्दों और फर्श के रंग को दबाए नहीं, बल्कि उनके साथ एक संतुलन बनाए।
पैटर्न का सही चुनाव- वर्टिकल स्ट्राइप्स (खड़ी लाइनें) छत को ऊंचा दिखाती हैं, जबकि फ्लोरल या ज्योमेट्रिक पैटर्न मॉडर्न लुक के लिए बेस्ट होते हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




