क्या गंदा हेलमेट बन रहा है बाल झड़ने की वजह? जानें इसे साफ करने के सिंपल क्लीनिंग हैक्स

Apr 13, 2026 05:13 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

लंबे समय तक एक ही हेलमेट के इस्तेमाल से उसमें पसीना, धूल और गंदगी जमा हो जाती है, इसलिए उसकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है। चलिए आज आपको इसे साफ करने का आसान तरीका बताते हैं।

क्या गंदा हेलमेट बन रहा है बाल झड़ने की वजह? जानें इसे साफ करने के सिंपल क्लीनिंग हैक्स

बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है। यह सड़क दुर्घटनाओं में सिर को गंभीर चोटों से बचाता है। लेकिन अक्सर लोग एक ही हेलमेट का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं, जिससे वह धीरे-धीरे गंदा हो जाता है। हेलमेट के अंदर पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिन्हें साफ न करने पर सीधे स्कैल्प और बालों पर असर पड़ता है। गंदा हेलमेट पहनने से बाल कमजोर होने लगते हैं, स्कैल्प में इंफेक्शन हो सकता है और बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए हेलमेट की सफाई न केवल हाइजीन के लिए बल्कि आपके बालों की सेहत के लिए भी जरूरी है। तो चलिए आपको बताते हैं गंदे हेलमेट की सफाई करने का आसान तरीका।

1. अंदर की पैडिंग निकालकर धोएं

हेलमेट की अंदर की फोम पैडिंग को निकालकर हल्के साबुन वाले पानी में लगभग 10 मिनट तक भिगो दें। इससे उसमें जमा पसीना और धूल आसानी से साफ हो जाती है। इसके बाद पैडिंग को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर उसे छांव में पूरी तरह सूखने के लिए रख दें। इस तरीके से फोम भी साफ रहेगा और हेलमेट की अंदर की तरफ सफाई भी हो जाएगी।

2- हेलमेट का कांच

हेलमेट के फ्रंट वाले कांच (वाइजर) को साफ करने के लिए पहले उसे हल्के गीले कपड़े से धीरे-धीरे पोंछ लें, ताकि धूल और हल्की गंदगी हट जाए। इसके बाद माइक्रो-फाइबर कपड़े से अच्छी तरह साफ करें, जिससे उंगलियों के निशान और जमी हुई धूल पूरी तरह निकल जाए। इस आसान तरीके से आपका हेलमेट का शीशा साफ, क्लियर और चमकदार बना रहेगा।

3- अंदर की सफाई

हेलमेट की सफाई करते समय उसे कभी भी पूरी तरह पानी में डुबोकर न धोएं, क्योंकि इससे उसकी अंदरूनी परत खराब हो सकती है। इसके बजाय माइक्रो-फाइबर कपड़े की मदद से अंदर और बाहर दोनों हिस्सों को धीरे-धीरे साफ करें और धूल हटाएं। अगर गंदगी ज्यादा हो, तो कपड़े को हल्का सा गीला करके सफाई करें। इस तरीके से आपका हेलमेट सेफ भी रहेगा और लंबे समय तक साफ-सुथरा भी दिखेगा।

4- बदबू कैसे हटाएं

हेलमेट से पसीने की बदबू आ रही हो, तो बेकिंग सोडा अंदर छिड़क दें और 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 2 घंटे बाद हेलमेट को कपड़े से साफ करते हुए बेकिंग सोडा हटा दें। इससे बदबू बिल्कुल गायब हो जाएगी।

क्लीनिंग टिप्स- हेलमेट को साफ करने के बाद धूप में ना सुखाएं, छांव में रखें। गीले बालों में हेलमेट बिल्कुल ना पहनें और हर हफ्ते अंदर की हल्की सफाई जरूर करें। इससे हेलमेट साफ बना रहेगा और आपके बाल भी हेल्दी रहेंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।