Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थyoga guru hansaji 5 home remedies to cure bad breath mouth odour
योग गुरु हंसा ने बताया मुंह से आ रही बदबू के लिए आसान नेचुरल उपाय

योग गुरु हंसा ने बताया मुंह से आ रही बदबू के लिए आसान नेचुरल उपाय

संक्षेप:

Natural Remedy For Bad Breath: मुंह और सांसों से आने वाली बदबू परेशान करती है और ब्रश करने, माउथवाश यूज करने के बाद भी समस्या नहीं खत्म हो रही तो योग गुरु हंसा के बताए इन नेचुरल उपाय को अपनाएं। जो मुंह और सांसों से आ रही बदबू को खत्म करने में मदद करेगी।

Sat, 1 Nov 2025 01:28 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अच्छी ओरल हेल्थ केवल सेहत से ही नहीं जुड़ी है बल्कि इसका सीधा असर आपकी पर्सनैलिटी पर भी पड़ता है। जैसे मुंह से आने वाली बदबू, जिसकी वजह से काफी सारे लोगों को शर्मिंदा होना पड़ जाता है। रोजाना माउथवॉश करने के बाद भी अगर मुंह की बदबू पीछा नहीं छोड़ रही है तो योग गुरु हंसा जी के बताए इन नेचुरल घरेलू उपाय को आजमाएं। जिसकी मदद से पर्मानेंट तरीके से मुंह की बदबू से पीछा छुड़ाया जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुंह की बदबू के कारण

मुंह में बदबू आने के कारण केवल मुंह की गंदगी नहीं होती बल्कि ये शरीर के अंदर हो रहे इंबैलेंस का नतीजा होती है। खराब डाइजेशन और खराब डेली हैबिट की वजह से मुंह में बदबू आती है। जिससे निपटने के लिए योग गुरू हंसा ने कुछ नेचुरल घरेलू उपाय बताए हैं।

त्रिफला वाटर का कुल्ला

त्रिफला का इस्तेमाल डाइजेशन को सुधारने के लिए किया जाता है। मुंह की बदबू को दूर भगाना है तो रोजाना एक चम्मच त्रिफला पाउडर को एक कांच के गिलास में पानी में डालकर रातभर के लिए भिगो दें। फिर सुबह इस भीगे हुए त्रिफला वाटर से कुल्ला करने से मुंह की बदबू से राहत मिलती है।

सौंफ और जीरा वाटर

मुंह की बदबू का एक कारण खाने का ठीक से पाचन ना होना है। जिसकी वजह से बैक्टीरिया मुंह में होते हैं और बदबू फैलती है। मुंह की बदबू खराब डाइजेशन की वजह से होती है तो सिंपली सौंफ और जीरा को भूनकर रोजाना खाने के बाद चबाएं। ऐसा करने से ब्लोटिंग को कम करने में मदद मिलती है। या फिर सिंपली सौंफ, धनिया और जीरा को पानी में उबालकर इस हर्बल टी को पिएं। मुंह की बदबू दूर करने का ये आसान तरीका है।

जीभ साफ करना है जरूरी

रोजाना ब्रश के बाद दो बार जीभ को स्क्रैपर से घिसकर साफ करना जरूरी है। जिससे कि जीभ पर जमा खाने के कण साफ हो जाएं। क्योंकि ये जीभ पर जमा कण बैक्टीरिया पैदा करते हैं और मुंह से बदबू आती है।

दिनभर में पानी पीना है जरूरी

मुंह में हो रही ड्राईनेस की वजह से बैक्टीरिया आसानी से मुंह में पनपते हैं। जिसकी वजह से मुंह से बदबू आती है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मुंह में ड्राईनेस नहीं होगी और बैक्टीरिया को पनपने का मौका नहीं मिलेगा। एक गिलास पानी में नींबू और तुलसी के कुछ पत्ते डालकर सिप-सिप करके पीने से बैड ब्रीद से आराम मिलता है।

कपूर, लौंग का भाप

अगर मुंह में बदबू के साथ गले में म्यूकस रहता है तो इस समस्या में कपूर और लौंग का भाप फायदा पहुंचाएगा। किसी बर्तन में पानी को गर्म होने रखें और उसमे इडिबल कपूर और लौंग डालकर गर्म करें। इसकी भाप को सांसों में लें। इससे म्यूकस रिलीज होगा और बैड ब्रीद की समस्या से भी राहत मिलेगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।