
बंद नाक से परेशान हैं तो योगा एक्सपर्ट से जान लें ये सिंपल हैक, झट से खुल जाएगी ब्लॉक नोज
How to open blocked nose: सर्दी-जुकाम की वजह से काफी सारे लोग बंद नाक की समस्या से परेशान हो जाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है और वो पूरे टाइम बेचैन रहते हैं। बंद नाक की इस समस्या से निपटने के लिए योगा एक्सपर्ट ने शेयर किया है ये सिंपल उपाय।
बदलते मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम होना आम बात है। लेकिन कुछ लोगों को जुकाम काफी ज्यादा परेशान करता है, उन्हें बंद नाक से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। जिसकी वजह से वो दिनभर परेशान रहते हैं। दरअसल, जुकाम के दौरान नाक के अंदर की परत में मौजूद झिल्ली में सूजन आ जाती है। जिसकी वजह से नाक से हवा जाने का रास्ता सूजन की वजह से पतला हो जाता है और जुकाम में बन रहे बलगम की मात्रा बढ़ जाती है और सांस लेने में तकलीफ होती है। बंद नाक की समस्या से निपटने के लिए योग और एक्यूप्रेशर की जानकारी देने वाले पेज योगिक सोल रंजना पर योगा एक्सपर्ट ने वन मिनट हैक शेयर किया है। जिसे करने से बंद नाक में तुरंत ही आराम मिलने लगता है।

बंद नाक को 1 मिनट में खोलने का तरीका
योग सिखाने वाली रंजना कुमाईं ने अपने इंस्टा पेज पर ये हैक शेयर किया है। वो बाती हैं कि जिस साइड की नाक बंद हो उसी साइड के हाथ की मुठ्ठी बनाएं और उसे अपोजिट साइड के अंडरआर्म्स में दबाकर रखें। जैसे अगर बांए साइड की नाक बंद है तो बांए हाथ की मुठ्ठी बनाकर उसे दांए अंडरआर्म्स के नीचे दबाकर रखें। थोड़ी देर तक इस पोजिशन में बने रहे और गहरी सांस लेने और छोड़ने की कोशिश करें। कुछ ही समय में आपको सांस लेते वक्त आराम महसूस होने लगेगा और बंद नाक भी खुलने लगेगी।
बंद नाक से राहत पाने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट
जुकाम में बलगम की वजह से नाक अक्सर बंद हो जाती है। जिससे निपटने के लिए ये एक्यूप्रेशर प्वाइंट पर दबाने से आराम मिलेगा। दोनों नाक के कोनों पर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे प्रेशर डालने से बंद नाक को खोलने में मदद मिलती है। इसी तरह से रात को सोते वक्त बंद नाक की समस्या हो जाती है तो दोनों आइब्रो के बीच में मौजूद प्वाइंट को दबाने से नाक से सांस आना शुरू हो जाती है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




