बिना दवाई 1 महीने में कंट्रोल में आ सकता है थायरॉइड! ये 3 काम करना आज से ही शुरू करें

Apr 03, 2026 08:03 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

लोग सालों-साल दवाइयां लेते रहते हैं, लेकिन फिर भी उनका थायरॉइड कंट्रोल नहीं होता। गुड न्यूज ये है कि थायरॉइड को नेचुरली ठीक किया जा सकता है, अगर एक महीने तक आप लगातार कुछ चीजें फॉलो करें। योग एक्सपर्ट मल्लिका ने ऐसी ही 3 टिप्स शेयर की हैं, आइए जानते हैं।

बिना दवाई 1 महीने में कंट्रोल में आ सकता है थायरॉइड! ये 3 काम करना आज से ही शुरू करें

आजकल थायरॉइड की समस्या काफी कॉमन होती जा रही है, खासकर महिलाओं में। दिनभर थकान रहना, वजन बढ़ना या अचानक कम होना, हेयर फॉल और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण इशारा करते हैं कि आपका थायरॉइड बैलेंस नहीं है। इसके लिए लोग सालों-साल दवाइयां लेते रहते हैं, लेकिन फिर भी उनका थायरॉइड कंट्रोल नहीं होता। कुछ दिन दवाई छोड़ी नहीं कि फिर से सारी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। अब सवाल है कि क्या थायरॉइड को कंट्रोल में लाने का कोई नेचुरल तरीका नहीं है? क्या हमेशा सिर्फ दवाइयां खाते रहना ही एक ऑप्शन है? गुड न्यूज ये है कि थायरॉइड को नेचुरली ठीक किया जा सकता है, अगर एक महीने तक आप लगातार कुछ चीजें फॉलो करें। योग एक्सपर्ट मल्लिका ने ऐसी ही 3 टिप्स शेयर की हैं, आइए जानते हैं।

टिप 1: थायरॉइड वाले एरिया पर करें तेल की मसाज

योग एक्सपर्ट बताती हैं कि सबसे पहला काम आपको करना है कि अपने थायरॉइड एरिया पर नियमित रूप से तेल से मसाज करें। थायरॉइड एरिया यानी गले के सामने वाला हिस्सा, जहां थायरॉइड ग्रंथि मौजूद होती है। आप बादाम रोगन या सरसों का तेल ले सकते हैं, इससे लगभग 2 मिनट के लिए अच्छी तरह मसाज करें। ये काम आपको रोज रात में सोने से पहले करना है। मल्लिका कहती हैं मसाज करने से आपका थायरॉइड ग्लैंड एक्टिवेट होता है, जिससे हीलिंग भी फास्ट होती है।

टिप 2: नियमित रूप से पीएं धनिया का पानी

धनिया का पानी थायरॉइड के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि एक चम्मच साबुत धनिया को दरदरा सा कूट लें, फिर इसे एक गिलास पानी में ही रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह सबसे पहले फ्रेश होने जाएं, इसके बाद इस पानी को अच्छी तरह उबालकर और छानकर पी जाएं। नियमित रूप से अगर आप एक महीने तक लगातार इसे पीते हैं तो थायरॉइड की समस्या में काफी फायदा देखा जा सकता है।

टिप 3: रूटीन में शामिल करें कुछ योगासन

थायरॉइड को कंट्रोल में रखने के लिए सिर्फ अच्छी डाइट ही नहीं, बल्कि अपने रूटीन में योग शामिल करना भी जरूरी है। कुछ ऐसे योगासन हैं जो विशेष रूप से थायरॉयड को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। एक्सपर्ट बताती हैं कि आप सेतुबंधासन, भुजंगासन, सर्वांगासन और उष्ट्रासन को अपने नियमित रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। ये थायरॉइड को कंट्रोल करने में काफी ज्यादा मददगार साबित होते हैं।

सबसे जरूरी है नियमित रूप से फॉलो करना

ये तीनों ही चीजें काफी सिंपल हैं और इफेक्टिव भी। लेकिन ध्यान रखें कोई भी नेचुरल रेमेडी तभी काम करती है, जब आप उसे नियमित रूप से फॉलो करें। सिर्फ कभी-कभी करने से कोई खास फायदा नहीं मिलता। एक्सपर्ट कहती हैं कि कोई भी फायदा देखने के लिए कम से कम लगातार एक महीने ये तीनों चीजें फॉलो जरूर करें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।