ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल! बस लो और हाई बीपी वाले मानें योग एक्सपर्ट की खास सलाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अचानक से जब बीपी हाई-लो हो जाए तो समझ नहीं आता की इससे छुटकारा कैसे पाया जाए। ऐसे में इस समस्या को मैनेज करने के लिए योग एक्सपर्ट ने कुछ सलाह दी हैं जो बीपी पेशेंट के काम आ सकती हैं। जानिए-

Tips For high And low BP Patients

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और वर्क प्रेशर की वजह से ज्यादातर लोग बीपी जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। बहुत से लोग हाई बीपी से परेशान रहते हैं तो वहीं कुछ लोग लो बीपी की समस्या से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे तो हर बीमारी के लिए लोग दवाई लेते हैं लेकिन कुछ नेचुरल टिप्स बीमारी को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं। इंस्टाग्राम पर महिला योग विशेषज्ञ कृतिका अग्रवाल ने हाई और लो बीपी पेशेंट को कुछ सलाह दी हैं। यहां जानिए-

हाई बीपी वालों के लिए सलाह

एक्सपर्ट कहती हैं कि हाई बीपी वालों को गुस्सा जल्दी आता है, धड़कने बढ़ जाती है, हाथ-पैरों में पसीना आने लगता है, सांस फूलने लगती है और कुछ लोगों में तो नाक से खून तक आने लगता है। ऐसे में एक्सरपर्ट कुछ टिप्स शेयर करती हैं-

- रात में तीन ग्राम मेथी को पानी में भिगो दें और फिर सुबह इसे आराम से चबा-चबा कर खाएं।

- अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पिएं।

-चंद्रबेदी प्राणायाम की प्रेक्टिस करें। इसे करने के लिए सीधी नॉस्ट्रिल को बंद करें और फिर लेफ्ट से सांस लें और छोड़ें। इसको खाना खाने के एक घंटे बाद कितनी बार भी कर सकते हैं। जब भी आपको लगे की आपको गुस्सा आ रहा है तब गुस्से को शांत करने के लिए भी ये कर सकते हैं।

भ्रामरी प्राणायाम

- रात में सोने से पहले भ्रामरी प्राणायाम की प्रेक्टिस करें। इसके लिए कान को अंगूठे से अच्छे से बंद करेंगे और फिर आंखों पर उंगलियां रखकर उसे बंद करें। फिर सांस लें और छोड़ते समय मुंह बंद रखते हुए 'हमम' की आवाज निकालें। इसे 3-4 या 6 बार कर सकते हैं। इसे तब तक करें जब तक की आपका मन शांत ना हो जाए।

- इसके अलावा खाने का ध्यान रखें और खुश रहें।

लो बीपी वालों के लिए सलाह

बीपी लो वालों को बहुत ज्यादा वीकनेस रहती है, चक्कर आते है, हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं और सिर में दर्द की समस्या रहती है। इससे छुटकारे के लिए-

-रोजाना नींबू पानी से सकते हैं। ये उन लोगों को जरूर पीना चाहिए जो बीपी लो की वजह से दिनभर कमजोरी या चक्कर आना महसूस करते हैं।

- ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी पी सकते हैं।

-दिन में या फिर रात में सोने से पहले पैरों को दीवार का सहारा देते हुए ऊपर करें। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर का फ्लो पूरी बॉडी में अच्छी तरह से होना शुरू हो जाता है।

- सूर्येबेदी प्राणायाम करें। इसके लिए लेफ्ट नोज्स्ट्रिल को बंद करें और फीर सीधी तरफ से सांस लें और छोड़ें।

- तुलसी के पत्ते का रस पिएं। इस रस को दिन में सिर्फ एक बार पीना है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।