ना दवा ना डाइट...7 दिन में नेचुरली 'फ्लैट टमी' पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Jan 02, 2026 05:09 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

7 Day Routine To Lose Belly Fat Naturally : पेट की चर्बी को कम करना भले ही सबसे मुश्किल कामों में से एक है, लेकिन अच्छी बात यह है कि 7 दिन की नियमित दिनचर्या को फॉलो करके आप अपने पेट के आसपास जमा प्राकृतिक चर्बी को जलाने की प्रक्रिया को तेज करके हल्का महसूस करने के साथ पेट को सपाट बना सकते हैं।

ना दवा ना डाइट...7 दिन में नेचुरली 'फ्लैट टमी' पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

लाइफ में बढ़ता स्ट्रेस, खानपान की खराब आदतें और सुस्त लाइफस्टाइल, अकसर बढ़ते मोटापे की वजह बन जाते हैं। घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने वाले लोगों के ज्यादातर पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है। बढ़ता बैली फैट ना सिर्फ आपकी पर्सनालिटी खराब करता है बल्कि आपके मनपसंद कपड़ों को भी आपका दुश्मन बना देता है। बैली फैट से परेशान लोग अकसर पेट की चर्बी को कम करने के लिए विज्ञापनों के लुभावने वादों और जादुई गोलियों के चक्कर में पड़कर अपनी सेहत से खिलवाड़ कर बैठते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। पेट की चर्बी को कम करना भले ही सबसे मुश्किल कामों में से एक है, लेकिन अच्छी बात यह है कि 7 दिन की नियमित दिनचर्या को फॉलो करके आप अपने पेट के आसपास जमा प्राकृतिक चर्बी को जलाने की प्रक्रिया को तेज करके हल्का महसूस करने के साथ पेट को सपाट बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे रोजमर्रा के जीवन में सिर्फ 5 बदलाव करके आप अपना 'फ्लैट टमी' का सपना पूरा कर सकते हैं।

बैली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

सुबह की शुरुआत हाइड्रेशन और योग से करें

बैली फैट कम करने के लिए सुबह उठते ही सबसे पहले दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने नींबू पानी से करें। यह न केवल शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को 'रीसेट' भी करता है। अगर आप इसमें एक चुटकी दालचीनी या भीगे हुए चिया सीड्स मिलाते हैं, तो यह चर्बी जलाने की प्रक्रिया को दोगुना कर देता है। इसके तुरंत बाद, सिर्फ 15 मिनट खुद को दें। कैट-काउ,ब्रिज पोज और कोबरा पोज जैसे आसान योगासन न केवल आपकी रीढ़ को लचीला बनाएंगे, बल्कि सीधे आपके पेट की मांसपेशियों (Core) पर काम करेंगे। यह छोटा सा निवेश आपके शरीर को दिन भर के लिए एक 'फैट-बर्निंग मोड' में डाल देता है और आपका पेट तुरंत सपाट दिखने लगता है।

तेज चलना और हाई-प्रोटीन नाश्ता

वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म सुधारने के लिए 30 मिनट की तेज सैर (Brisk Walk) के साथ प्रोटीन रिच डाइट का मेल सबसे असरदार माना जाता है। बता दें, तेज चलने (Brisk Walking) से हार्ट रेट बढ़ती है और शरीर 'फैट बर्निंग मोड' में आता है। इसके अलावा हाई-प्रोटीन नाश्ता मसल्स की रिकवरी और भूख कंट्रोल करने के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए अंडे और टोस्ट के साथ हेल्दी फैट्स के लिए एवोकाडो जोड़ें। ग्रीक योगर्ट के साथ बेरीज और अलसी खाएं।

कोर-फोकस्ड वर्कआउट

अपने पेट के बीच के हिस्से को मजबूत करने वाले व्यायामों के लिए 20-25 मिनट का समय दें। प्लैंक, बाइसिकल क्रंचेस और रशियन ट्विस्ट जैसे व्यायाम न केवल आपके पेट की मांसपेशियों को टोन करते हैं, बल्कि कई अन्य मांसपेशियों को भी सक्रिय करते हैं, जिससे आप अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। शरीर को तैयार करने के लिए 3 से 5 मिनट के वार्म-अप से शुरुआत करें (जैसे हल्की जॉगिंग या डायनामिक स्ट्रेच)। कोर सर्किट (Core Circuit) जैसी एक्सरसाइज को बिना रुके या कम ब्रेक के साथ दोहराएं। पूरे पेट के लिए 30-60 सेकेंड प्लैंक , ऊपरी पेट और साइड्स (obliques) को टोन करने के लिए 15-20 रेप्स बाइसिकल क्रंचेस, कमर के साइड के हिस्से (लव हैंडल्स) को कम करने के लिए 20 रेप्स रशियन ट्विस्ट और पेट के निचले हिस्से (lower belly fat) को टारगेट करने के लिए 12-15 रेप्स लेग रेज करें। ये सभी एक्सरसाइज केवल पेट ही नहीं, बल्कि शरीर की कई मांसपेशियों को एक साथ सक्रिय करती हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है।

बिना सोचे-समझे ना खाएं

खाना खाने के लिए 20 मिनट का नियम बनाएं। भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएं। दिमाग को पेट भरने का संकेत मिलने में कम से कम 20 मिनट लगते हैं। इससे आप ओवरईटिंग से बचे रहेंगे। अपनी डाइट में कार्ब्स का सही चुनाव करें। मैदा, व्हाइट ब्रेड या नूडल्स की जगह ओट्स, दलिया, शकरकंद या ब्राउन राइस लें। सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं, डाइट में पालक, ब्रोकली, खीरा और बीन्स जैसे फाइबर वाली चीजें ज्यादा खाएं। ये पेट को भरा रखती हैं और ब्लोटिंग की समस्या को कम करती हैं। हार्मोन बैलेंस और भूख कंट्रोल करने के लिए डाइट में नट्स, अलसी, जैतून का तेल, दालें, टोफू या अंडे शामिल करें।

अच्छी नींद का भी रखें ख्याल

वजन घटाने के लिए केवल डाइट ही नहीं, बल्कि स्ट्रेस फ्री लाइफ और गहरी नींद भी बेहद जरूरी है। तनाव बढ़ने से 'कोर्टिसोल' हार्मोन बढ़ता है, जिससे पेट के पास चर्बी जमा होती है और मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। ऐसे में दिन में 10-15 मिनट गहरी सांस लें। इसके अलावा खुद को डिजिटल डिटॉक्स करने के लिए फोन और सोशल मीडिया से कुछ देर दूरी बनाएं, ताकि दिमाग को शांत बनाए रखने में मदद मिले। नींद की कमी से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं। अच्छी नींद लेने से मेटाबॉलिज्म सही बना रहता है और देर रात लगने वाली भूख कंट्रोल होती है। कम तनाव और बेहतर नींद से शरीर का हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, जिससे वजन आसानी से घटता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;